Hot News

ट्रंप का दावा, ईरान की सेना 100% खत्म, होर्मुज को खोलने के लिए चीन सहित कई देश भेज रहे युद्धपोत

US Israel Iran War: ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा- कई देश, खासकर वे जो ईरान द्वारा हॉर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की कोशिश से प्रभावित हैं, अमेरिका के साथ मिलकर युद्धपोत भेज रहे हैं ताकि यह जलडमरूमध्य खुला और सुरक्षित रहे. ट्रंप ने ईरान को तबाह करने का दावा करते हुए लिखा- हमने ईरान की सैन्य क्षमता को पूरी तरह नष्ट कर दिया है, लेकिन वे हारने के बावजूद ड्रोन या माइन डाल सकते हैं. उन्होंने आगे लिखा- उम्मीद है कि चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अन्य प्रभावित देश जहाज भेजेंगे.

अमेरिका करता रहेगा बमबारी : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में कहा- अमेरिका तट पर भारी बमबारी करेगा. ईरानी नावों-जहाजों को पानी में ही खत्म करता रहेगा. उन्होंने हॉर्मुज को बहुत जल्द ओपन, सेफ और फ्री कराने का दावा किया है.

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से ईंधन की समस्या

इजराइल और अमेरिका ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला कर दिया था. जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमला किया. दोनों ओर से मिसाइलें 14वें दिन भी दागे जा रहे हैं. ईरान इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले जारी रखे हुए है. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है जिससे दुनिया के तेल व्यापार का पांचवां हिस्सा गुजरता है.

अमेरिका ने ईरान के द्वीप पर बमबारी की: ट्रंप

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया- अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर स्थित ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया. खार्ग द्वीप पर ईरान के तेल निर्यात का मुख्य टर्मिनल है. ईरान ने कहा था कि यदि ऐसा हमला किया गया तो उसकी ओर से और भी बड़े स्तर की जवाबी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: कमर्शियल सिलेंडर बिक्री शुरू, कचरे से बने RDF ईंधन को भी हरी झंडी, LPG उत्पादन में 31% की वृद्धि

गुड न्यूज: LPG लेकर दो टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकले, 16-17 मार्च को पहुंचेंगे हिंदुस्तान

ईरान का ट्रंप को खुला चैलेंज, कहा- 5 साल तक जंग लड़ेंगे; झुकेंगे नहीं, खून बहाने को तैयार

ईरान के इर्द-गिर्द पहले ही 2 जंगी जहाज हैं, तो फिर अमेरिका ने तीसरा- USS Tripoli क्यों भेजा?

ईरान ने फिर UAE पर किया ड्रोन हमला, फुजैराह बंदरगाह के तेल टर्मिनल पर भड़की आग

ईरान युद्ध लंबा खिंचा, तो दुनिया में आ सकती है आर्थिक मंदी, हिंदुस्तान की तैयारी कितनी? एक्सपर्ट्स से समझें

The post ट्रंप का दावा, ईरान की सेना 100% खत्म, होर्मुज को खोलने के लिए चीन सहित कई देश भेज रहे युद्धपोत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top