US Tariff: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल ट्रुथ में नये टैरिफ का ऐलान करते हुए पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने कहा कि मैं यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के प्रेसिडेंट के तौर पर वर्ल्डवाइड टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 15% करने जा रहा हूं.
कई देश दशकों से US को लूट रहे
ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा कि कई देश दशकों से यूएस को लूट रहे हैं. उन्होंने कहा- यह फैसला उसी के जवाब में लिया जा रहा है.
US President Donald Trump posts – “…I, as President of the United States of America, will be, effective immediately, raising the 10% Worldwide Tariff on Countries, many of which have been “ripping” the U.S. off for decades, without retribution (until I came along!), to the… pic.twitter.com/kFZQJiJNnq
— ANI (@ANI) February 21, 2026
फैसला कानून के दायरे में लिया गया : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत टैरिफ करने का फैसला पूरी तरह से कानून के दायरे में लिया गया है. उन्होंने कहा- अगले कुछ महीनों में ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन नए और कानूनी तौर पर मंजूर टैरिफ को तय करेगा और जारी करेगा. यह फैसला अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए लिया गया है. उन्होंने फिर से दोहराया कि इस फैसले से अमेरिकी वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलेगी और घरेलू उद्योगों की रक्षा करेगा.
सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद ट्रंप ने 10 प्रतिशत टैरिफ का किया था ऐलान
अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक टैरिफ 10 प्रतिशत लागू करने का ऐलान किया था. ट्रंप ने स्पष्ट किया था कि उनका कांग्रेस के साथ काम करने का कोई इरादा नहीं है और इसके बजाय वह 10 प्रतिशत का एक नया वैश्विक आयात शुल्क लगाकर अकेले ही आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा था कि वह यह कार्य एक ऐसे कानून के तहत करेंगे जो टैरिफ को 150 दिन तक सीमित करता है. इससे पहले कभी भी इस तरह से इस कानून का इस्तेमाल नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें: ट्रेड एक्ट 122 और 301 का प्रयोग करके ट्रंप लगाएंगे टैरिफ, जानिए अमेरिका में क्या हैं ये विशेष कानून
US ट्रैरिफ: कोर्ट के फैसले पर हिंदुस्तान का पहला बयान, कहा- हम बारीकी से स्टडी कर रहे हैं
The post ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, वर्ल्डवाइड टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया appeared first on Naya Vichar.

