Hot News

ट्रक के धक्के से बाइक चला रहे युवक की मौत

प्रतिनिधि,सीवान. पचरूखी .सराय थाना क्षेत्र के चांप गांव के समीप शनिवार की सुबह सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान छपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र निवासी रामबहाल यादव के पुत्र योगेंद्र यादव के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक की पहचान शशि भूषण तिवारी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में परिजनों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोनों एक ही बाइक से सीवान जा रहे थे. जैसे ही वे चांप गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे योगेंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे शशि भूषण तिवारी सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा होते ही ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सराय थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही सराय थाना प्रभारी विकास कुमार बिट्टू दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गए. वहीं घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया हैं. एक निजी कंपनी में काम करते थे दोनों युवक बताते चलें कि मृतक और घायल दोनों एक निजी कंपनी में कार्यरत थे. जो प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह भी ड्यूटी के लिए घर से निकले थे.तब तक हादसे में एक कि मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं. ———— बोले थानाध्यक्ष- जांच में पता चला है कि दुर्घटना एक ट्रक से हुई है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर ट्रक की पहचान की जा सकेगी. विकास कुमार बिट्टू, थानाध्यक्ष सराय

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post ट्रक के धक्के से बाइक चला रहे युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top