Hot News

ट्रक चालकों से छिनतई करने वाले तीन युवक धराये

कोईलवर.

कोईलवर थाना क्षेत्र के नगर इलाके से ट्रक चालकों से मोबाइल फोन और नकदी छीनने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी का मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद किया है. तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष नरोतमचंद्र ने बताया कि बीते कई दिनों से ट्रक चालकों से मोबाइल और रुपये छिनतई की शिकायतें मिल रही थीं. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों आरोपितों को धर दबोचा. पूछताछ में आरोपितों ने ट्रक चालकों को निशाना बनाकर छिनतई की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. गिरफ्तार आरोपितों में आशीष कुमार (19 वर्ष), निवासी सुरौंधा कॉलोनी, वार्ड संख्या-11, कोईलवर शामिल हैं. दूसरा आरोपित जोगेंद्र शर्मा उर्फ जंगली (उम्र करीब 25 वर्ष) है, जो वार्ड संख्या-13 निवासी बालेश्वर शर्मा का पुत्र बताया गया है. तीसरा आरोपित लालू यादव (19 वर्ष), धनडीहा गांव निवासी तारकेश्वर यादव का पुत्र है. पुलिस के अनुसार ट्रक चालक से छीना गया एक मोबाइल फोन आशीष कुमार के पास से बरामद किया गया है. इसके अलावा तीनों आरोपितों के पास से 500-500 रुपये नकद, कुल 1500 रुपये भी जब्त किये गये हैं. इस संबंध में कोईलवर थाना कांड संख्या 19/26 दर्ज करते हुए तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post ट्रक चालकों से छिनतई करने वाले तीन युवक धराये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top