Khesari Lal Yadav Choli Bheej Jata song: भोजपुरी के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का न्यू होली सॉन्ग आज रिलीज हुआ. अपनी दमदार आवाज से कई हिट गाने देने वाली शिल्पी राज के साथ खेसारी ने इस नए होली सॉन्ग ‘चोली भीज जाता’ को गाया है. दोनो सिंगर्स की आवाज ने गाने में चार चांद लगा दी है. वीडियो में खेसारी, प्रिया रघुवंशी के साथ होली के खास मौके पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. यह गाना भोजपुरी होली पार्टी के अंदाज में गाया गया है. गाने की तेज बीट्स वाली धुन इसे भोजपुरी लवर्स की फेवरेट लिस्ट में डाल रही है. समाचार लिखे जाने तक गाने पर 25 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह संख्या लगातार आगे बढ़ रही है.
ट्रेडिंग स्टार और प्रिया रघुवंशी की जबरदस्त केमिस्ट्री
होली मूड को मैच करते हुए एक्टर और एक्ट्रेस ने रंगीन चमकीले कपड़े पहने हुए हैं. खेसारी इस वीडियो में अपने फ्रेश, स्टाइलिश और होली थीम के लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ प्रिया की बात करें तो वह भी ट्रेंडिंग रंगीन होली फिट में नजर आ रहीं हैं. पूरे गाने के दौरान प्रिया दो लहंगो में दिखाई देती हैं. एक लुक में उन्होंने पीला लहंगा पहना है तो वहीं दूसरे लुक में उन्होंने रंगीन लाल लहंगा पहना हुआ है. दोनो आउटफिट में एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत लग रहीं हैं.
गाने पर लोगो की प्रतिक्रिया
खेसारी का गाना अपने देसी अंदाज की वजह से दर्शकों को खूब पसंद आता है. भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार का यह अनोखा अंदाज सीधे फैन्स के दिलों को छू रहा है. फैन्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाओं से अपना प्यार जाहिर किया है. एक फैन्स ने कमेंट किया, “ट्रेंडिंग स्टार खेसारी भैया,” जबकि दूसरे ने कहा, “मैंने इसे पांच बार सुन लिया है.”
यहां सुनें पूरा गाना
गाने की टीम के बारे में…
सॉन्ग- चोली भीज जाता
सिंगर- खेसारी लाल यादव, शिल्पी राज
फीचरिंग- प्रिया रघुवंशी
लिरिक्स- अभिषेक भोजपुरिया
म्यूजिक डायरेक्टर- आर्या शर्मा
डायरेक्टर- पवन पाल
वीडियो- वेलेन्स प्रोडक्शन
एडिटर- अंगद पाल
डीआई- रोहित सिंह
कोरियोग्राफर- कुलदीप विशाखा
डीओपी- दिलीप चौरासिया
यह भी पढ़ें: अरविंद अकेला कल्लू का ‘होली इतिहास हो जाई’ गाने का टीजर आउट, आस्था सिंह का दिखा खास अंदाज
The post ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का होली धमाका सॉन्ग ‘चोली भीज जाता’ हुआ रिलीज, शिल्पी की आवाज ने मचाई धूम appeared first on Naya Vichar.