नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर। रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन नं. 15705/6 कटिहार- दिल्ली- कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस का समस्तीपुर मंडल के बगहा स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस ठहराव से स्थानीय यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा तथा निकटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को प्रमुख गंतव्यों तक आवागमन की और अधिक सुविधा प्राप्त होगी।
नव स्वीकृत प्रायोगिक ठहराव निम्न प्रकार से हैं––
1. गाड़ी संख्या 15705 (कटिहार– दिल्ली -चंपारण हमसफर एक्सप्रेस) का ठहराव बगहा स्टेशन पर।
आगमन – 17:11 बजे,
प्रस्थान – 17:13 बजे
(प्रभावी तिथि- 15.09.2025)
2. गाड़ी संख्या 15706 दिल्ली – कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस) का ठहराव बगहा स्टेशन पर।
आगमन – 08:25बजे,
प्रस्थान – 08:27 बजे
(प्रभावी तिथि- 17.09.2025)
(दिल्ली से खुलने की तिथि-16.09.2025)
इस ठहराव से बिहार के बगहा तथा आस-पास के जिलों की आम जनता को विशेष लाभ मिलेगा। बगहा के लोग अब सीधे दिल्ली जैसे प्रमुख शहर से जुड़ जाएंगे।
विद्यार्थियों, मरीजों तथा व्यवसायियों को बड़े शहरों तक यात्रा में सहूलियत होगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में रेल सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय वित्तीय स्थिति को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
यात्रियों को अन्य बड़े स्टेशनों तक पहुँचने की कठिनाई से मुक्ति मिलेगी।