प्रतिनिधि, ओरमांझी.
रांची-रामगढ़ उच्च पथ चुटुपालू घाटी स्थित गड़के के समीप रविवार की सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार ओरमांझी ब्लॉक चौक से रामगढ़ जा रही ऑटो जेएच 01 सीआर 0791 को पीछे से आ रहे ट्रेलर सीजी 13 एजेड 2845 ने धक्का मार दिया. जिससे ऑटो पर सवार चालक जशीम अंसारी (35) रोड पर गिर गया. ट्रेलर ने जशीम अंसारी को कुचल दिया. जिससे जशीम की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार जशीम अंसारी अन्य दिनों की तरह रविवार को सुबह हरचंडा ओरमांझी स्थित अपने घर से ऑटो लेकर निकला था. वह ब्लॉक चौक से रामगढ़ पैसेंजर लेकर जा रहा था. ऑटो में दो पैसेंजर बैठे थे, जो पिस्का मोड़ के पास उतर गये थे. इसके बाद वह ऑटो से अकेले रामगढ़ जा रहा था. दुर्घटना के तुरंत बाद पहुंची रामगढ़ पुलिस ने जशीम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजकर ऑटो व ट्रेलर को अपने कब्जे कर लिया. इस संबंध में जशीम अंसारी की धर्मपत्नी फरजाना परवीन ने ट्रेलर के चालक व मालिक के विरुद्ध रामगढ़ थाना में मामला दर्ज कराया है. साथ उन्होंने उनकी गिरफ्तारी और सजा दिलाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post ट्रेलर की चपेट में आने से ऑटो चालक की मौत appeared first on Naya Vichar.

