दुर्गापुर.
सोमवार को सुबह शहर के कोकओवन थाना क्षेत्र के डीपीएल गेट के पास यात्रियों से भरी मिनी बस तेज रफ्तार में बेकाबू होकर एक ट्रेलर से भिड़ गयी. इससे मिनी बस में सवार कई यात्री घायल हो गये. उन्हें नजदीकी अस्पताल जाना पड़ा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गापुर बस स्टैंड की ओर तेज गति में जा रही मिनी बस अनियंत्रित होकर पहले सामने जा रहे ट्रेलर से भिड़ी और फिर एक अन्य वाहन से टकरा गयी. इससे मिनी बस में सवार कई यात्री जख्मी हो गये. हादसे की समाचार पाते ही कोकओवन पुलिस वहां पहुंची एवं घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा. तब जाकर वहां यातायात सामान्य हुआ.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post ट्रेलर से मिनी बस की हुई भिड़ंत कई जख्मी, करायी मरहम-पट्टी appeared first on Naya Vichar.

