Hot News

ठंड में रूखी त्वचा से परेशान? घर पर बनाएं कोल्ड क्रीम, चेहरे पर ग्लो ऐसा कि खूबसूरती देख लोग बावले हो जाएंगे

Homemade Cold Cream: ठंड के मौसम में तेज हवा और धूप के कारण चेहरे की त्वचा में रूखापन आना आम बात है. ऊपर से रही सही कसर प्रदूषण पूरी कर देते हैं. जिससे न सिर्फ चेहरे रूखा हो जाता है बल्कि चेहरे का ग्लो कम हो जाता है. लेकिन बाजार में मिलने वाला कोल्ड क्रीम में केमिकल मिले होने की वजह से यह त्वचा के लिए सेफ नहीं रहता है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि घर पर ही सस्ता, सुरक्षित और नेचुरल कोल्ड क्रीम तैयार करके त्वचा को पोषण और ग्लो मिले, तो यह तरीका आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यह न केवल त्वचा को मॉइश्चराइज करेगी बल्कि उसे अंदर से हाइड्रेट करती है जिससे रूखापन दूर होता है और त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है.

घर पर कोल्ड क्रीम बनाने की जरूरी सामग्री

  • विटामिन ई ऑयल- 1 टीस्पून
  • नारियल तेल या बादाम तेल- 2 टीस्पून
  • एलोवेरा जेल- 2 टीस्पून
  • बीन्स या वॉटर बेस्ड क्रीम- 2 टीस्पून (बेस के लिए)
  • गुलाबजल- 1 टीस्पून

Also Read: Winter Skin Care Tips: इन विंटर केयर टिप्स से दूर होगी त्वचा की परेशानी, चेहरे पर आएगी चमक

बनाने की विधि

  • एक साफ कटोरी में नारियल तेल और विटामिन ई ऑयल मिला लें.
  • अब इसमें एलोवेरा जेल और गुलाबजल डालकर अच्छे से फेंटें.
  • अंत में बेस क्रीम डालकर फिर से फेंटें, ताकि सभी सामग्री एकसमान मिश्रित हो जाए.
  • तैयार क्रीम को एयरटाइट कंटेनर में रखें.

इसका इस्तेमाल करने से पहले जान लें जरूरी टिप्स

  • इसे रोज रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं, इससे त्वचा का रूखापन दूर होता है.
  • जिनकी त्वचा संवेदनशील है वो पहले अपने पैच का टेस्ट करा लें.
  • तैलीय त्वचा वाले लोग तेल की मात्रा थोड़ी कम कर सकते हैं.

Also Read: Winter Skin Care: ठंड में रूखी त्वचा से हैं परेशान, तो आजमाएं ये जरूरी टिप्स

Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है. इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले किसी प्रमाणित त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें. त्वचा से संबंधित कोई भी परेशानी होने पर नया विचार जिम्मेवार नहीं होगा.

The post ठंड में रूखी त्वचा से परेशान? घर पर बनाएं कोल्ड क्रीम, चेहरे पर ग्लो ऐसा कि खूबसूरती देख लोग बावले हो जाएंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top