Hot News

ठगी के दो मामले, 2.61 लाख रुपये गंवाए

ऑनलाइन पेमेंट देने का झांसा देकर शिक्षक को ठगा

दो स्त्रीएं भी बनीं साइबर जालसाजों का निशाना

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

ऑनलाइन पेमेंट वापस करने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने शिक्षक राज कुमार मंडल के खाते से दो लाख रुपये उड़ा लिये. शिक्षक ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. राज ने बताया है कि वह भागलपुर के अमडंडा थाना के जगन्नाथपुर गांव के रहनेवाले हैं. मोतीपुर प्रखंड में पंचायत शिक्षक हैं. 29 मई को 2:48 मिनट पर अज्ञात नंबर से कॉल आयी. जालसाज ने कहा कि आप ने जो ऑनलाइन प्रोडक्ट मंगवा कर वापस किया है, उसका पैसा उसका पेमेंट एयरटेल पेमेंट बैंक से किया गया है. उसकी रकम इस बैंक में वापस नहीं होगी. इसके लिए दूसरा खाता या फोन पे नंबर दीजिए .यूपीआइ नंबर वेरीफाई करने के नाम पर साइबर अपराधियों ने उसके खाते को हैक कर लिया. उससे दो लाख रुपये का फ्रॉड कर लिया गया है.

:::::::::::::::::::::::::

दो स्त्री से ठग लिये 61 हजार रुपये

मुजफ्फरपुर.

साइबर जालसाजों ने अहियापुर की कुमकुम कुमारी को निशाना बनाया. उनके खाते से 51 हजार 500 रुपये उड़ा दिये. जिस खाते में रुपये ट्रांसफर किये हैं, वह काजल कुमारी के नाम पर है. यह ठगी 18 जून को हुई. इधर, सदर थाना के भगवानपुर की रहनेवाली स्त्री के बैंक खाते से भी आठ हजार 907 रुपये ठगों ने निकाल लिये.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post ठगी के दो मामले, 2.61 लाख रुपये गंवाए appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top