Hot News

ठनका गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य झुलसे, एक बकरी की मौत

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 01 में रविवार सुबह ठनका गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गयी. यह घटना उस समय हुई जब अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आसमान से बिजली गिरी. ग्रामीणों के अनुसार, घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के आंगन में मौजूद थे. तभी अचानक तेज आवाज के साथ ठनका आंगन के पास ही गिर गया, जिसमें चार लोग झुलस गए और एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीप नारायण राम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. डॉ राम ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं. आवश्यक देखरेख में सभी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है. इस घटना में जोगी नारायण शर्मा (70 वर्ष), भुलुर देवी (50 वर्ष), सुशीला देवी (35 वर्ष), रोहित कुमार (6 वर्ष) झुलस गये. ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post ठनका गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्य झुलसे, एक बकरी की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top