Hot News

ठिठुरन से लोग बेहाल, गिरेगा पारा

मौसम विभाग ने कहा- अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं

संवाददाता, कोलकाताकोलकाता सहित आस-पास के जिलों में ठिठुरन से लोग बेहाल हैं. कोलकाता में बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था. वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा है. इसके बावजूद उत्तरी हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही हैं. सुबह से ही ठंड से लोग कांपते नजर आये. अलीपुर मौसम कार्यालय का कहना है कि फिलहाल ठंड से निजात मिलने की संभावना नहीं है. बल्कि आनेवाले दिनों में कड़ाके की ठंड से सामना होगा. तापमान बढ़ने के बावजूद ठंड क्यों बढ़ रही है, इस बारे में मौसम विभाग का कहना है कि इसकी मुख्य वजह आसमान पर छाये बादल हैं. कोलकाता और उपनगरों के आसमान में सुबह से ही बादल छाये हुए थे. आज सूर्य देव के दर्शन तक नहीं हुए. बादलों के कारण सूर्य की गर्मी सीधा असर नहीं कर पा रही है. दोपहर से शाम होने के बावजूद भी कोलकाता में कई जगहों पर कोहरा छाया हुआ था. मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों में दक्षिण बंगाल में तापमान में फिर से दो से तीन डिग्री गिरावट होगी. अगले पांच दिनों तक तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री कम रह सकता है. हल्का से मध्यम कोहरा भी रहेगा. पश्चिम बर्दवान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post ठिठुरन से लोग बेहाल, गिरेगा पारा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top