Hot News

डबल डेकर निर्माण परियोजना का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

छपरा. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने को संयुक्त रूप से छपरा नगर निगम अंतर्गत डबल डेकर निर्माण परियोजना का पुलिस लाइन से लेकर नगरपालिका चौक के बीच स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न होने वाले स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित रैयतों से वार्ता कर मुआवजा भुगतान में आ रही बाधा को आपस में बैठकर अपर समाहर्त्ता की उपस्थिति में दूर करते हुए राशि का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया. साथ ही कार्य अवरोधी संरचनाओं को तोड़ने को कहा गया. जिन्हें राशि का भुगतान नहीं हुआ है. उन्हें अविलंब मुआवजा राशि का भुगतान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं पुल निर्माण निगम को दिया गया. उक्त स्ट्रेच में नाला निर्माण में बाधक अतिक्रमण के संबंध में मापी कराकर नगरपालिका अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने का निर्देश नगर आयुक्त छपरा नगर निगम को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post डबल डेकर निर्माण परियोजना का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top