Hot News

डायमंड हार्बर से त्रिवेणी तक 58 नये जेटी का निर्माण करेगी राज्य सरकार

कोलकाता. राज्य प्रशासन ने दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर से हुगली के त्रिवेणी तक 59 नये जेटी के निर्माण की योजना बनायी है. मिली जानकारी के मुताबिक राज्य प्रशासन ने अब तक 28 जेटी घाटों का काम पूरा कर लिया है, जबकि 16 जेटी घाटों का काम सितंबर में पूरा हो जायेगा. परिवहन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विश्व बैंक की मदद से राज्य में यह काम हो रहा है. इसके अलावा राज्य ने केंद्र से 1.5 एकड़ जमीन की मांग की है. राज्य प्रशासन वहां रो-रो सर्विस शुरू करना चाहती है. इस परियोजना के तहत इन जेटी पर स्मार्ट फेरी सर्विस शुरू की जायेगी. परिवहन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन जेटी का निर्माण कार्य 2026 तक पूरा करने की योजना है. राज्य परिवहन विभाग के अनुसार पूरी परियोजना की कुल लागत 1100 करोड़ रुपये है. इसमें से 70 फीसदी परियोजना विश्व बैंक की मदद से पूरी होगी और बाकी 30 फीसदी राज्य प्रशासन देगी. परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि पूरी परियोजना को प्राथमिकता दी जा रही है, जेटी घाटों पर अत्याधुनिक सिस्टम लाये जा रहे हैं. घाटों में अत्याधुनिक स्मार्ट गेट सिस्टम लगाये जायेंगे. जेटी घाटों पर कैफेटेरिया बनाने की भी योजना है. जानकारी के अनुसार, जलमार्ग परिवहन के लिए अत्याधुनिक जहाज चलाये जायेंगे, जिनमें 200 यात्रियों को ले जाने की क्षमता होगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post डायमंड हार्बर से त्रिवेणी तक 58 नये जेटी का निर्माण करेगी राज्य प्रशासन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top