Hot News

डिप्टी सीएम से मिले विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के अधिकारी

पूर्णिया. सीमांचल क्षेत्र से जुड़े सामाजिक, सुरक्षा एवं विकास संबंधी मुद्दों को लेकर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार एवं नगर विकास मंत्री विजय कुमार सिन्हा से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर संगठन की ओर से उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया. मुलाकात के दौरान सीमांचल क्षेत्र में भूमि अतिक्रमण, सामाजिक असंतुलन, युवाओं की दिशा-दशा एवं क्षेत्रीय विकास जैसे ज्वलंत विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. श्री गोस्वामी ने कहा कि सीमांचल लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है. अब इस क्षेत्र की समस्याओं को और अधिक नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता. संगठन द्वारा उठाये गए विषयों गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य प्रशासन सीमांचल के समग्र विकास, कानून-व्यवस्था की मजबूती एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय साह, कटिहार जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह, अशोक कुमार, नीतीश कुमार, मिट्ठू पांडे, गौरव सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post डिप्टी सीएम से मिले विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के अधिकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top