Hot News

डिस्चार्ज के तुरंत बाद बिगड़ी YouTuber Anurag Dobhal की तबीयत, सांस लेने में हो रही दिक्कत, VIDEO

YouTuber और Bigg Boss 17 फेम अनुराग डोभाल इस समय गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में ले जाना पड़ा. आइए जानते हैं पूरा मामला.

ऑक्सीजन मास्क पहने दिखे अनुराग डोभाल

अनुराग डोभाल के मैनेजर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें डोभाल एम्बुलेंस में ऑक्सीजन मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में बताया गया कि पहले उनकी सेहत स्थिर होने के कारण उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था और देहरादून ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस समय वह अपनी जिंदगी के लिए कड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं.

पिछली दुर्घटना और स्वास्थ्य की स्थिति

अनुराग, जिन्हें UK07 Rider के नाम से भी जाना जाता है, हाल ही में Instagram Live के दौरान एक दुर्घटना का शिकार हुए थे. तब से उनके मैनेजर रोहित पांडे लगातार फैंस को अपडेट दे रहे हैं. दो दिन पहले रोहित ने बताया था कि ICU से बाहर आने के बाद उनकी हालत सुधार रही थी, लेकिन गंभीर निमोनिया की वजह से उनकी सेहत फिर बिगड़ गई.

पर्सनल लाइफ की परेशानियां

स्वास्थ्य समस्या से पहले, अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लंबा वीडियो अपलोड किया था. इसमें उन्होंने परिवार में चल रहे झगड़े और मानसिक परेशानी के बारे में बात की. दो घंटे से ज्यादा लंबे इस वीडियो में उन्होंने कहा, “मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलाम (भाई) और श्रेया. मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं बचा है. मैं बहुत डिप्रेशन में हूं. मुझे समझ नहीं आ रहा है कैसे ये फीलिंग खत्म कर दूं. इस वीडियो के बाद शायद मैं गायब हो जाऊंगा. मैं बस सोना चाहता हूं. 5 दिन से कुछ खाया नहीं है, दिमाग एकदम खत्म हो गया है.”

हालांकि, अब वीडियो को उनके यूट्यूब चैनल से हटा दिया गया है.

यह भी पढ़ें: जादुई नोटबुक की तलाश में निकले ‘Rahu Ketu’, OTT पर देखें पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की मजेदार फैंटेसी-कॉमेडी

The post डिस्चार्ज के तुरंत बाद बिगड़ी YouTuber Anurag Dobhal की तबीयत, सांस लेने में हो रही दिक्कत, VIDEO appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top