नया विचार न्यूज़ सरायरंजन :जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को विधानसभा निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर प्रखंड का भ्रमण किया गया ।भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पंचायत समिति भवन तथा केदार संत रामश्रय महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया । भ्रमण के उपरांत प्रखंड परिस र में बने पंचायत समिति भवन में विधानसभा 2025 को लेकर नामांकन प्रक्रिया की तैयारी तथा केदार संत महाश्रय महाविद्यालय को डिस्पैच सेंटर रखने को लेकर विचार किया गया।मौके पर भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार , सरायरंजन के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार सरायरंजन,विद्यापतिनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी महताब अंसारी,अंचल अधिकारी निशांत कुमार आदि मौजूद थे।

