Hot News

डीएम ने 15 चिकित्सकों से मांगा स्पष्टीकरण

मुंगेर. डीएम अवनीश कुमार सिंह ने गुरुवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था. जिसमें अस्पताल की गंदगी, अव्यवस्था और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की बदहाल हालत पर नाराजगी जताई थी. जिसके बाद डीएम ने अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. रमन कुमार को तत्काल पद से हटा दिया. साथ ही अस्पताल में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 15 चिकित्सकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. साथ ही 24 घंटे के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया गया है. जिन चिकित्सकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. उनमें डॉ. निरंजन कुमार, डॉ. निर्मला, डॉ. असीम, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. निधि, डॉ. रूपेश कुमार, डॉ. अनुराग कुमार, डॉ. फैजउद्दीन, डॉ. हेमंत कपूर, डॉ. अलका, डॉ. स्मृति सिंह, डॉ. रामकृष्ण, डॉ. अजय कुमार, डॉ. आशा अलका, डॉ. गुलनाज, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. इंद्राणी कुमारी, डॉ. रविशंकर, डॉ. रजनीश रंजन और डॉ. अर्चना कुमारी शामिल हैं.

———————-

26 मई से होगा समर कैंप का आयोजन

मुंगेर. बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, नयागांव में 26 से 31 मई तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस कैंप में 3 वर्ष से 13 वर्ष तक के शिशु भाग ले सकते हैं. कैंप में बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों के अलावा अन्य स्कूली शिशु भी भाग ले सकते हैं. समर कैंप में आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स, नेचर वॉक,वाटर गेम्स, मूवी टाइम, डांस एंड म्यूजिक आदि एक्टिविटी कराई एवं सिखाई जायेगी. उक्त समर कैंप के लिये रजिस्ट्रेशन शुल्क 250 रुपये तथा समर कैंप शुल्क 1,200 रुपये है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post डीएम ने 15 चिकित्सकों से मांगा स्पष्टीकरण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top