तमाड़. विख्यात पर्वतारोही पी समीरा खान बुधवार को महात्मा एनडी ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल बुंडू पहुंचीं. विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार ने मोमेंटो व शॉल प्रदान कर अतिथि को स्वागत किया और उनके आगमन के लिए आभार जताया. पर्वतारोही पी समीरा खान ने विद्यालय में बालिकाओं के सशक्तिकरण को लेकर प्रेरणादायी सत्र को संबोधित किया. अपने अभियान मिशन माउंट एवरेस्ट – ग्रामीण बालिका सशक्तिकरण के तहत उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के महत्व, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और लैंगिक समानता के प्रति जागरूक किया. सत्र के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संवादात्मक चर्चा में अपने प्रश्न रखे. समीरा खान के अनुभवों ने छात्राओं को सामाजिक बाधाओं को तोड़ने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया.
The post डीएवी स्कूल के बच्चों के साथ पर्वतारोही समीरा खान ने किया संवाद appeared first on Naya Vichar.

