Hot News

डीसी-एसपी ने पोषण जागरुकता रथ को किया रवाना

पाकुड़ नगर. जिले में 22 अप्रैल तक पोषण पखवारा मनाया जायेगा. इसे लेकर उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने बुधवार को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ को रवाना किया. उपायुक्त ने बताया कि जागरुकता रथ जिले के सुदूरवर्ती गांवों में जाकर आमजन को संतुलित आहार, बच्चों की देखभाल और कुपोषण से बचाव को लेकर जागरूक करेगा. जागरुकता रथ के माध्यम से बच्चों के प्रथम 1000 सुनहरे दिन, पोषण ट्रैकर का उपयोग, समुदाय स्तर पर कुपोषण प्रबंधन, बच्चों में मोटापा रोकने के लिए स्वस्थ जीवन शैली जैसे विषयों पर प्रचार-प्रसार किया जायेगा. साथ ही लोगों को हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ, दूध, फल, अंडा आदि के महत्व के प्रति जागरूक किया जायेगा. उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों को पोषण पखवारा की शपथ दिलाई. शपथ में शौचालय के उपयोग, हाथ धोने की आदत, बच्चों की शिक्षा, संतुलित आहार, किचन गार्डन, विवाह की न्यूनतम आयु, संस्थागत प्रसव, बच्चों की नियमित वजन एवं ऊंचाई मापन और गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों के उपचार आदि विषय शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post डीसी-एसपी ने पोषण जागरुकता रथ को किया रवाना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top