Hot News

डुमरी में शादी समारोह से लौट रही डीजे बंधी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, 6 युवकों की हालत गंभीर

डुमरी, शशि जयसवाल : गिरिडीह जिले के मधुवन थाना क्षेत्र के धावाटांड़ के समीप डुमरी-गिरीडीह पथ पर आज सोमवार की सुबह एक पिकअप वैन पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में गाड़ी पर सवार 6 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में पंचगढ़ी निवासी लखन कुमार, प्रीतम भुइया, सूरज भुइया, छोटू भुइया समेत 2 अन्य युवक शामिल है.

सभी घायल धनबाद रेफर

जानकारी के अनुसार सभी 6 युवक डीजे लेकर धनबाद जिले के कतरास पांचगढ़ी से देवघर किसी शादी समारोह में गये हुए थे. समारोह से वापस लौटने के क्रम में आज सोमवार की सुबह वाहन असंतुलित होकर एक पेड़ से जा टकरायी. घटना के बाद सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज से लिए रेफरल अस्पताल डुमरी में भर्ती कराया गया. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें

Video : बोकारो में भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी प्रयाग उर्फ विवेक समेत 8 नक्सली ढेर

झारखंड का एक मुस्लिम बहुल गांव जहां किसी भी परिवार में नहीं हैं 2 से अधिक शिशु, बन चुका है जनसंख्या नियंत्रित गांव

हेमंत सोरेन ने बार्सिलोना में पुराने खदानों के वैज्ञानिक और शैक्षणिक उपयोग के बारे में जाना, आज जायेंगे स्पेन

The post डुमरी में शादी समारोह से लौट रही डीजे बंधी पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त, 6 युवकों की हालत गंभीर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top