Hot News

डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर ठगने के आरोप में पुलिस ने शातिर को किया अरेस्ट

संवाददाता, कोलकाता

डेटिंग ऐप पर लोगों से दोस्ती कर उन्हें अपनी बातों एवं लुभावने जाल में फंसाकर मोटी रकम ठगने के आरोप में जोड़ासांको थाने की पुलिस ने मोहम्मद रहमान नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना 10 जनवरी की है. जांच के बाद पुलिस ने पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद आरोपी को चिह्नित कर रविवार को जोड़ासांको इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्र बताते हैं कि पीड़ित शिकायतकर्ता की आरोपी के साथ एक डेटिंग ऐप पर दोस्ती हुई थी. उसी जानकारी के आधार पर गत 10 जनवरी को जोड़ासांको इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि उसने धमकी देकर पीड़ित से ऑनलाइन 21 हजार रुपये वसूल लिये. सोमवार को अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार आरोपी को 17 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है.

कॉल सेंटर खोल विदेशियों को ठगनेवाला न्यायिक हिरासत में

कोलकाता. महानगर में एक कॉल सेंटर संचालित कर विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार संदीप हल्दर को अदालत ने 15 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है. आरोपी को कुछ दिन पहले लालबाजार पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार, संदीप हल्दर कॉल सेंटर से अमेरिकी नागरिकों को फोन कर खुद को तकनीकी सहायता कर्मी बताता था. इस दौरान वह तकनीकी मदद के बहाने पीड़ितों से उनकी बैंकिंग और अन्य गोपनीय जानकारियां हासिल कर लेता था और बाद में इन्हीं विवरणों का इस्तेमाल कर उनसे मोटी रकम की ठगी करता था. प्रशासनी वकील ने अदालत को बताया कि गिरफ्तार आरोपी कॉल सेंटर के कंप्यूटर सिस्टम पर काम करता था और ठगी से जुड़ा डेटा एकत्र करने की जिम्मेदारी संभालता था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजने का अनुरोध किया था. हालांकि, सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को 15 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर ठगने के आरोप में पुलिस ने शातिर को किया अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top