Service Charge Rules: आज वैलेंटाइन डे के मौके पर अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करने की प्लानिंग कर रहे है, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. आपके रोमांटिक डिनर डेट के बाद अक्सर रेस्टोरेंट आपके बिल में चुपके से सर्विस चार्ज (Service Charge) जोड़ देते हैं, जिसे देख कर आपका मूड खराब होना तो लाजमी है. साथ ही ये आपके सेविंग्स पर भी असर डाल सकता है. तो आइये जानतें है कि आपके लिए सर्विस चार्ज चुकाना बिल्कुल भी जरूरी है या नहीं.
क्या Service Charge देना जरूरी है?
बिल्कुल नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट और सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) के नियमों के मुताबिक, कोई भी रेस्टोरेंट आपसे जबरदस्ती सर्विस चार्ज नहीं वसूल सकता है. यह पूरी तरह आपकी मर्जी पर निर्भर करता है. अगर आपको सर्विस अच्छी लगी, तो आप अपनी खुशी से पैसे दे सकते हैं, लेकिन रेस्टोरेंट इसे बिल में अनिवार्य (Mandatory) बताकर नहीं जोड़ सकता है.
Service Charge: बिल में गड़बड़ दिखे तो क्या करें?
अगर आपके बिल में सर्विस चार्ज जुड़ा हुआ है, तो आप तुरंत उसे हटाने के लिए कह सकते हैं. कानूनन कोई भी रेस्टोरेंट आपको सर्विस चार्ज देने के लिए मजबूर नहीं कर सकता और न ही इसके लिए आपको एंट्री देने से मना कर सकता है. याद रखें, खाने पर GST देना तो कानूनी है, लेकिन सर्विस चार्ज पर GST वसूलना गलत है.
बात न मानने पर शिकायत कहां करें?
अगर रेस्टोरेंट का मालिक आप से बहस करे या चार्ज हटाने से मना कर दे, तो आप इन तरीकों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं:
- नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन: 1915 पर कॉल करें.
- e-Daakhil पोर्टल: यहां आप ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं.
- CCPA: आप जिला कलेक्टर या कंज्यूमर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: नौकरी छोड़ने के बाद भी बढ़ता रहेगा आपका PF का पैसा, बस न करें ये एक गलती
The post डेट का मजा न हो जाए किरकिरा! जानें रेस्टोरेंट के सर्विस चार्ज से बचने के टिप्स appeared first on Naya Vichar.

