Hot News

डैंड्रफ से हैं परेशान? ट्राई करें न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का ये आयुर्वेदिक स्कैल्प पैक

Ayurvedic Scalp Pack: डैंड्रफ सिर की त्वचा यानी स्कैल्प पर होने वाली आम समस्या है. ये प्रॉब्लम बालों की खूबसूरती को कम कर देती है और कई बार सिर में खुजली की परेशानी भी होने लगती है. सिर में डैंड्रफ है और आपने काले या डार्क कलर के कपड़े पहनें हैं, तो ये कपड़ों पर गिरकर साफ दिखाई देता है, जिससे शर्मिंदगी महसूस हो सकती है. अगर आप भी डैंड्रफ से परेशान हैं तो न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का आयुर्वेदिक स्कैल्प पैक को ट्राई कर सकते हैं. इस पैक के बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है.

स्कैल्प पैक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • 1 टेबलस्पून त्रिफला पाउडर
  • 1 टेबलस्पून ताजे नीम के पत्तों का पेस्ट
  • 2–3 टेबलस्पून छाछ
  • 1 टीस्पून भीगी हुई मेथी का पेस्ट
  • 1 टेबलस्पून ताजा एलोवेरा जेल

स्कैल्प पैक को कैसे तैयार करें?

स्कैल्प पैक बनाने के लिए एक छोटे से बर्तन में त्रिफला पाउडर, नीम पेस्ट और मेथी का पेस्ट मिलाएं. फिर इसमें छाछ और एलोवेरा जेल को डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. 

कैसे इस्तेमाल करें? 

स्कैल्प पैक को इस्तेमाल करने के लिए आप इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं. इसे आप स्कैल्प पर 20 से 25 मिनट तक लगाकर रखें. इसके बाद आप गुनगुने पानी से धो लें. इस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में 1-2 बार कर सकते हैं. 

पैक से मिलने वाले फायदे 

  • इस पैक को बनाने के लिए त्रिफला का इस्तेमाल किया है जो स्कैल्प को डिटॉक्स करने में मदद करता है. 
  • नीम में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं. 
  • मेथी के दाने बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और रूसी को कम करने में मदद करते हैं. 
  • छाछ स्कैल्प के ऑयल बैलेंस को बनाए रखने में मदद करती है और सिर की त्वचा को ठंडक पहुंचाती है. 
  • एलोवेरा स्कैल्प को हाइड्रेट करता है, जलन और खुजली को शांत करता है. 
  • इसके साथ ये पैक डैंड्रफ से होने वाले हेयर फॉल को कम करने में मदद करता है और बिना केमिकल के स्कैल्प को साफ रखने में सहायक है. 

ये भी पढ़ें: Hair Growth Secrets: बाल झड़ना रुकेंगे और घुटनों तक होंगे लंबे, बस नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 1 सस्ती चीज

ये भी पढ़ें:  Hair Solutions: कम उम्र में सफेद हो रहे हैं बाल? बस एक बार आजमाएं ये देसी नुस्खा, जड़ से काले और घने होंगे बाल

The post डैंड्रफ से हैं परेशान? ट्राई करें न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का ये आयुर्वेदिक स्कैल्प पैक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top