Donald Trump Tariff Supreme Court Case: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है और आने वाले दिनों में इस पर फैसला आ सकता है. यदि कोर्ट टैरिफ को अवैध ठहराकर रद्द कर देता है, तो अमेरिका को भारी आर्थिक झटका लग सकता है. अब तक जिन देशों से टैरिफ के जरिए बड़ी रकम वसूली गई है, उसे लौटाने की नौबत भी आ सकती है. इसी संभावित खतरे को लेकर ट्रंप काफी चिंतित नजर आ रहे हैं. उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर इस आशंका का जिक्र भी किया है.
बुरी तरह फंस जाएंगे : ट्रंप
ट्रंप ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखा है, जिसमें कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट यह फैसला सुनाता है कि उनके पास व्यापक शुल्क लगाने की एकतरफा शक्ति नहीं है, तो बहुत बड़ी गड़बड़ हो जाएगी, और हमारे देश के लिए उन पैसों को चुकाना लगभग असंभव हो जाएगा, जो अमेरिका ने टैरिफ से एकत्र किए हैं. अगर अदालत उनके द्वारा लगाए गए टैरिफ को रद्द कर देती है, तो हम बुरी तरह फंस जाएंगे.
पैसा वापस करना मुश्किल हो सकता है : ट्रंप
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी जिक्र किया कि प्रशासन के लिए पैसा वापस करना कितना मुश्किल हो सकता है. उन्होंने शुल्क का पैसा वापस करने के बारे में कहा, यह संभव नहीं हो सकता. ट्रंप ने कहा कि लेकिन, अगर ऐसा हुआ, तो यह इतनी बड़ी रकम होगी कि यह पता लगाने में कई साल लग जाएंगे कि हम किस संख्या की बात कर रहे हैं और यहां तक कि किसे, कब और कहां भुगतान करना है.
ये भी पढ़ें: US Tariff Impact: ईरान के सहयोगी देशों पर अमेरिकी टैरिफ से हिंदुस्तान को फर्क नहीं, प्रशासनी सूत्रों का दावा
The post डोनाल्ड ट्रंप की निकल गई हेकड़ी, कहा- सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ को कर दिया रद्द तो हो जाएंगे बर्बाद appeared first on Naya Vichar.

