Hot News

तब्लीगी जमात के 5 लोगों पर है खुफिया एजेंसियों की नजर, नेपाल की मस्जिदों में घूम रहे पांचों बांग्लादेशी

मृगेंद्र मणि सिंह, अररिया: हिंदुस्तान-पाक तनाव के बीच ढाका से नेपाल आये पांच बांग्लादेशियों पर भी खुफिया विभाग की कड़ी नजर है. तीन माह पूर्व बांग्लादेश के ढाका से पांच तब्लिगी जमात से जुड़े लोग नेपाल पहुंचे हैं. कई मस्जिदों में रह कर धर्म का प्रचार भी उन्होंने किया. इन बांग्लादेशी नागरिकों के बिहार में घुसने की भी आशंका बनी हुई थी. हालांकि ये लोग नेपाल में ही घूम रहे हैं. खुफिया विभाग इसपर पैनी नजर बनाए हुए है.

ढाका से तब्लिगी जमात के 5 लोग आए नेपाल

खुफिया विभाग से जुड़े अधिकारियों की मानें तो तीन महीने पहले बांग्लादेश के ढाका से तब्लीगी जमात से जुड़े पांच लोग काठमांडू के रास्ते राजविराज पहुंचे थे. जहां से वे सुनसरी जिले गए और यहां कई मस्जिदों में रह कर धर्म का प्रचार भी उन्होंने किया. ये लोग वहीं जमे हुए थे. हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच संघर्ष को देखते हुए जब उनकी पड़ताल की गयी तो पाया गया कि वे सुनसरी से सुनेपाल के सप्तरी जिले की तरफ बढ़ गये हैं.

ALSO READ: हिंदुस्तान-पाक बॉर्डर पर बिहार के मो. इम्तियाज शहीद, बूढ़ी मां और बीमार पत्नी से छिपायी गयी जानकारी

30 मई तक बढ़ा दी गयी वीजा की अवधि

इन पांच बांग्लादेशी नागरिकों के वीजा की अवधि भी 21 मई तक की ही थी, जिसे बढ़ाकर 30 मई तक की गयी है. खुफिया सूत्रों की मानें तो हिंदुस्तान-नेपाल एक संवेदनशील सीमा है, यहां किसी भी प्रकार की गतिविधि को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. सीमा पर चीन और पाकिस्तान समर्थित लोग या संगठन सक्रिय हैं, ऐसे में हर गतिविधि पर बारिकी से नजर बनाए रखना आवश्यक है.

सीमा पर बढ़ा दी गयी चौकसी

हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच हो रहे संघर्ष के बीच हिंदुस्तान व नेपाल की खुली सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गयी है. अररिया जिले से सटे नेपाल सीमा पर जोगबनी को छोड़ कर शेष सीमाओं पर शाम 6 बजे के बाद आने-जाने पर रोक लगा दिया गया है.

शादी में भी ड्रोन उड़ाने की इजाजत नहीं

हालांकि हिंदुस्तान-पाकिस्तान के संघर्ष के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार सुरक्षा एजेंसियां, एसएसबी व पुलिस की बैठक नियमित जारी है, जिसमें बहुत सारे नियमों को बारिकियों से देखा जा रहा है. ऐसे नियमों में हिंदुस्तान व नेपाल के बीच चार चक्का वाहनों के परिचालन भी रोक लगाने की बात चल रही थी, जिसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. वहीं जिले में शादी सहित अन्य समारोह में हो रहे ड्रोन के इस्तेमाल पर सख्त मनाही की गयी है.

The post तब्लीगी जमात के 5 लोगों पर है खुफिया एजेंसियों की नजर, नेपाल की मस्जिदों में घूम रहे पांचों बांग्लादेशी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top