करौं. प्रखंड की सालतर पंचायत के डुमरतर गांव में तालाब जीर्णोद्धार के दौरान निकाले जा रहे मिट्टी को करौं-सारठ मुख्य सड़क से सटाकर गिराया जा रहा. इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि भूमि संरक्षण विभाग के माध्यम से तालाब का जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है. राहगीरों ने बताया कि सड़क से सटे मिट्टी होने के कारण हमेशा लोगों का जाने-आने में कठिनाई होती है. वाहन भी गंदे हो जाते हैं. बताया कि सड़क के पास बजरंगबली मंदिर के पास तालाब का मिट्टी गिराया गया है. ग्रामीणों ने कहा कि विभाग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए. ग्रामीणों ने बताया कि आनन फानन में कार्य किया जा रहा है.
The post तालाब का मिट्टी सड़क पर फेंकने से लोगों की बढ़ी परेशानी appeared first on Naya Vichar.

