Hot News

तीन बीएलओ की डीएम ने की प्रशंसा

सीवान. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-जिलाधिकारी के अनुश्रवण में पूरे जिला में निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का संचालन किया जा रहा है. निर्वाचकों के बीच गणना फॉर्म के वितरण के साथ आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्वाचकों से इसे संग्रह भी किया जा रहा है. मतदाताओं के द्वारा आयोग के इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है. फॉर्म प्राप्त कर ऑनलाइन अपलोड करने में तेजी दिखाने वाले तीन बीएलओ की जिला पदाधिकारी ने प्रशंसा की है.जिसमे उत्क्रमित मध्य विद्यालय हलील टोला, दाया भाग के शैलेश कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चांदपुर के उपेंद्र कुमार हिंदुस्तानी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारहोंगा यदु बायां भाग गोरियाकोठी के राजेंद्र कुमार मांझी शामिल है. जिले में एक सीएनजी गैस स्टेशन किया जाएगा स्थापित सीवान. मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में उत्तर बिहार में सीजीडी परियोजनाएं (आईओसीएल,बीपीसीएल, थिंक गैस) की समीक्षा बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की गई. इन परियोजनाओं के तहत जिले में सीएनजी गैस स्टेशन स्थापित करने का निर्णय लिया गया है. वहीं जिलाधिकारी डा. आदित्य प्रकाश ने परियोजना से संबंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी दी. जानकारी के अनुसार जिले में उत्तर बिहार बीपीसीएल के अंतर्गत एक सीएनजी गैस स्टेशन स्थापित किया जाना है. बैठक में अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post तीन बीएलओ की डीएम ने की प्रशंसा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top