Hot News

तीसरे दिन ‘धुरंधर 2’ ने इस साउथ फिल्म को पछाड़ा, कमाई में दिखा इतना अंतर

Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर इस समय दो फिल्में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ और ‘उस्ताद भगत सिंह’ सिनेमाघरों में चल रही हैं. दोनों ही फिल्में 19 मार्च को रिलीज हुई थी. एक तरफ रणवीर सिंह की स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, तो दूसरी ओर पवन कल्याण की मास एंटरटेनर. हालांकि, कमाई और ऑडियंस रिस्पॉन्स में दोनों के बीच साफ अंतर देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

‘धुरंधर 2’ ने बनाए मजबूत पकड़

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के साथ ही शानदार शुरुआत की और पहले दिन ही बड़ी कमाई दर्ज की. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिसका असर इसकी लगातार कमाई पर भी दिख रहा है. sacnilk के अनुसार, तीसरे दिन फिल्म ने 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. नेट कलेक्शन मूवी ने अभी तक 339.27 करोड़ रुपये की कर ली है. फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकारों की दमदार एक्टिंग देखने को मिल रही है. डायरेक्टर आदित्य धर की कहानी और प्रेजेंटेशन दर्शकों को खूब भा रही है.

‘उस्ताद भगत सिंह’ की रफ्तार पड़ी धीमी

वहीं दूसरी ओर ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन से इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली. तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई सीमित रही. sacnilk के अनुसार, फिल्म ने तीसरे दिन 9.15 करोड़ रुपये की कमाई की. टोटल कमाई मूवी ने 52.90 करोड़ रुपये की कर ली है.

मुकाबले में कौन आगे?

अगर दोनों फिल्मों की तुलना करें, तो फिलहाल ‘धुरंधर 2’ साफ तौर पर आगे नजर आ रही है. इसकी कमाई तेजी से बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रही है. वहीं ‘उस्ताद भगत सिंह’ को अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आने वाले दिनों में पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की जरूरत होगी. अगर ऐसा नहीं हुआ, तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार और धीमी पड़ सकती है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की दहाड़ से कांपे थिएटर्स, तीसरे दिन ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान

The post तीसरे दिन ‘धुरंधर 2’ ने इस साउथ फिल्म को पछाड़ा, कमाई में दिखा इतना अंतर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top