Hot News

तुला राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा सामान्य, प्रपोज डे पर पार्टनर से हो सकती है बहस

Aaj Ka Tula Rashifal 08 Febuary 2026: तुला (Libra)– चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है, जो भावनाओं और रिश्तों पर जोर देगा. आज का दिन सामान्य रहेगा. पर्सनल लाइफ की कुछ समस्याओं को लेकर आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं. पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बहस होने की संभावना है, इसलिए चुप रहना ही बेहतर है. बच्चों या छोटे भाई-बहनों के फ्यूचर के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

आज का राशिफल.

करियर-बिजनेस: चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आपका व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली रहेगा. कार्यक्षेत्र में आप टीम वर्क पर जोर देंगे और सबको साथ लेकर चलने की कला से सफल होंगे. बिजनेस में नए ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन पार्टनरशिप के मामलों में पारदर्शिता रखना जरूरी है.

लव लाइफ: प्रपोज डे पर आपकी राशि में चंद्रमा के गोचर से आप काफी भावुक रहेंगे. आज आप छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा सकते हैं. पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस होने की संभावना है, इसलिए चुप रहकर परिस्थिति को संभालना ही बुद्धिमानी होगी. प्रपोज डे पर पार्टनर को डिनर पर ले जाकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से आपकी लव लाइफ खुशनुमा हो जाएगी. कपल्स आज लव लाइफ को लेकर सतर्क रहें. कपल्स आज अपनी लव लाइफ को लेकर सतर्क रहें. चंद्रमा के प्रभाव से पार्टनर को ‘मूड स्विंग्स’ हो सकते हैं, जिससे रिश्तों में तनाव की संभावना है.

हेल्थ: सेहत सामान्य रहेगी. आज आपको अपनी किडनी और यूरिनरी हेल्थ के प्रति सावधान रहना चाहिए और खूब पानी पीना चाहिए. फिट रहने के लिए संगीत सुनना या हल्के व्यायाम करना आपके लिए बेहतर होगा. शाम को बच्चों या छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताने से तनाव कम होगा.

सावधानी: पर्सनल लाइफ के तनाव को ऑफिस के काम पर हावी न होने दें.

उपाय: मंदिर में कपूर का दान करें और श्री सूक्त का पाठ करें.

शुभ अंक- 1. शुभ रंग- लाल

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 8 फरवरी 2026: आज है भानू और रथ सप्तमी व्रत, जानें शुभ समय, राहू काल-पूजा टाइम

Also Read:- प्रपोज डे से वैलेंटाइन डे तक, क्या लव लाइफ में खिलेंगे प्रेम के फूल? जानें क्या कहती है आपकी राशि

The post तुला राशिफल 08 फरवरी 2026: आज का दिन रहेगा सामान्य, प्रपोज डे पर पार्टनर से हो सकती है बहस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top