Hot News

तुला राशिफल 22 जनवरी 2026: आज चुनौतियों से भरा रहेगा दिन, भावनाओं में बहकर फैसला लेने से बचें

Tula Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: आज है 22 जनवरी 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो रात 1 बजकर 17 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज गणेश जयंती है. आज विनायक चतुर्थी व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा का विधान है, सूर्योदय कालीन आज की ग्रह स्थिति की बात करें तो सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में मौजूद हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में वक्री अवस्था में हैं. शनि मीन राशि में हैं. राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं.आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन गुरुवार ….

आज का राशिफल

Tula Aaj Ka Rashifal तुला आज का राशिफल

आज सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी. मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार का पूरा सहयोग रहेगा. नेतृत्व से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. आज प्यार में आपको खास तारीफ और सम्मान मिलेगा. पार्टनर आपके काम और व्यक्तित्व की तारीफ करेगा.

करियर / बिजनेस: आज बैलेंस बनाकर चलना आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगी. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में डिस्ट्रैक्शन से बचना होगा. प्राइवेट जॉब में टीमवर्क से काम बनेगा और सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा. बिजनेस में नई डील या पार्टनरशिप की बात आगे बढ़ सकती है, लेकिन फाइनल साइन से पहले हर पहलू जांच लें.

रिलेशनशिप (परिवार): परिवार में शांति और तालमेल बना रहेगा. माता-पिता का सहयोग मन को सुकून देगा. किसी रिश्तेदार से बातचीत या मुलाकात हो सकती है. आज दूर यात्रा की योजना टालना बेहतर रहेगा. घर या बाहर सादे भोजन का आनंद मिलेगा.

लव लाइफ: पार्टनर के साथ रोमांटिक मूड रहेगा. बातचीत से रिश्ते में मिठास आएगी. सिंगल लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति से कनेक्शन बन सकता है. आज प्रपोज़ करने के लिए दिन ठीक है, लेकिन शब्द सोच-समझकर चुनें.

स्वास्थ्य: मेंटल स्ट्रेस कम रहेगा. त्वचा या हार्मोन से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है. पर्याप्त नींद और पानी जरूरी है. हल्की वॉक या योग फायदेमंद रहेगा.

आज की सावधानी

हर किसी को खुश करने की कोशिश में खुद को न भूलें.
फिजूलखर्ची से बचें.

पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय (गुरुवार):

बृहस्पति देव की पूजा करें.
पीली मिठाई या बेसन के लड्डू का दान करें.
ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 11 बार जप करें.
नोट: यह उपाय रिश्तों में संतुलन और निर्णय क्षमता बढ़ाता है.

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 4

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- Aaj Ka Panchang 22 January 2026: आज माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जानें शुभ-अशुभ समय और ग्रह स्थिति

Also Read:- Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर दुर्लभ गजकेसरी योग, विद्यार्थियों की चमकेगी किस्मत, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

The post तुला राशिफल 22 जनवरी 2026: आज चुनौतियों से भरा रहेगा दिन, भावनाओं में बहकर फैसला लेने से बचें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top