Libra Monthly Horoscope March 2025: मार्च का महीना सभी के लिए विशेष महत्व रखता है, और हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक है कि यह महीना उनके और उनके परिवार के लिए कैसा रहेगा.क्या मेरा व्यवसाय आगे बढ़ेगा या नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, ऐसे कई प्रश्न हमारे मन में आते हैं.ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.
तुला राशि मार्च 2025 का मासिक राशिफल
परिवारिक जीवन
मार्च का महीना परिवारिक जीवन के लिए बहुत शुभ रहेगा.वाणी और परिवार के स्वामी शुक्र की उच्च स्थिति के कारण परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा.हालांकि, राहु के प्रभाव से कभी-कभी परिवार में हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन यह स्थिति जल्दी ही सामान्य हो जाएगी.परिवार में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू होने की संभावना है, और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.परिवार और मित्रों के साथ यात्रा का आयोजन भी संभव है
व्यापार और नौकरी
व्यापार में सतर्कता बनाए रखना आवश्यक है, क्योंकि अधिक समझदारी कभी-कभी समस्याओं का कारण बन सकती है.शुक्र और बुध का मीन राशि में एक साथ होना व्यापार में कुछ कठिनाइयाँ उत्पन्न कर सकता है, लेकिन 14 मार्च के बाद स्थिति में सुधार होगा.फिर भी, जोखिम लेने से बचना चाहिए.नौकरी के क्षेत्र में भी ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है.सहकर्मियों के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है और किसी पर अधिक विश्वास नहीं करना चाहिए.
शिक्षा और करियर
छात्रों के लिए मार्च का महीना अध्ययन पर विशेष ध्यान देने का है, जिससे परिणाम सकारात्मक रहेंगे.कॉलेज में पढ़ाई कर रहे छात्रों को सहपाठियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे वे अपने पाठ्यक्रम को पूरा कर सकेंगे.उच्च शिक्षा के छात्रों को बृहस्पति का सहयोग मिलेगा, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे आसानी से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकेंगे.करियर में मेहनत की आवश्यकता होगी, क्योंकि शनि महाराज छठे भाव में हैं, जिससे कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं.
प्रेम जीवन
इस माह प्रेम संबंधों में मिश्रित स्थिति बनी रहेगी.प्रेम के स्वामी शनि छठे भाव में अस्त हैं, जबकि वृहस्पति की दृष्टि पंचम भाव पर है.इस कारण प्रेम संबंध धीरे-धीरे मजबूत होंगे.दोनों के बीच विश्वास की भावना विकसित होगी, जिससे आप प्रेम विवाह की योजना बना सकते हैं.वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, क्योंकि सातवें भाव में चतुर्ग्रही योग के कारण पति-पत्नी एक-दूसरे का सहयोग करेंगे, जिससे परिवार में खुशियों की वृद्धि होगी.
स्वास्थ्य
इस माह स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि कई ग्रह अनुकूल नहीं हैं.शनि, सूर्य, राहु, शुक्र और बुध के प्रभाव से आपको सर्दी, जुकाम और फेफड़ों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.14 मार्च से रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है.
लकी नंबर: 7
लकी कलर: ब्लू
उपाय
- प्रत्येक दिन भगवन गणेश का पूजन करे
- गरीब व्यक्ति को भोजन कराए
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
The post तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, पढ़ें मार्च 2025 का मासिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.
