Hot News

तुला राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल

Libra Weekly Horoscope 4 May to 10 May 2025: मई सप्ताह का नया सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल.

तुला राशि: सभी लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि मई का नया सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा. मेरे और मेरे परिवार के लिए यह कैसा होगा, क्या मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं, या हमें नई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, आदि कई प्रकार के विचार हमारे मन में चलते रहते हैं. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी ने आपकी राशि और कुंडली पर विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव का विश्लेषण किया है.

परिवारिक जीवन

मई के इस सप्ताहमें तुला राशि वालों के पारिवारिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न होंगी, क्योंकि दूसरे भाव के स्वामी मंगल दशम भाव में स्थित हैं और पारिवारिक सुख के स्वामी शनि छठे भाव में राहु और शुक्र के साथ हैं, जिससे परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद उत्पन्न होंगे. इस महीने आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए, पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. वृहस्पति की स्थिति अच्छी है, इसलिए परिवार के बुजुर्गों के साथ मिलकर रहें और उनकी बातों को समझें, इससे विवाद समाप्त होगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारियों के लिए मई का नया सप्ताह सामान्य रहेगा, क्योंकि व्यापार भाव में सूर्य और बुध उपस्थित हैं. पहले सप्ताह में व्यापार अच्छा चलेगा और आपको लाभ होगा. जो पहले से नुकसान हुआ है, वह पहले सप्ताह में पूरा हो जाएगा. 07 मई से व्यापार में मंदी आ जाएगी. ऑनलाइन व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा. नौकरी करने वालों को अपने कार्य क्षेत्र में सावधानी से काम करना होगा और अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना होगा. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए मई का नया सप्ताह शुभ रहेगा, क्योंकि पंचम भाव का स्वामी छठे भाव में स्थित है. वृहस्पति का गोचर भी विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा. इस समय आपको अपनी मेहनत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, चाहे आप उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हों या प्रवेश लेने की योजना बना रहे हों. 20 मई के बाद आपको सफलता प्राप्त होगी. करियर के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल है, क्योंकि शनि छठे भाव में है और आपके करियर पर इसका सकारात्मक प्रभाव 18 मई के बाद दिखाई देगा.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन मई के महीने में तुला राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने की संभावना है. प्रेम के स्वामी वृहस्पति के गोचर के बाद आप आनंदपूर्वक समय बिताएंगे. शनि अपनी राशि में स्थित है, जिससे प्रेमी के साथ कभी-कभी विवाद हो सकता है. वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा. सूर्य 14 मई तक सप्तम भाव में रहेंगे, जिससे कुछ परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती हैं और दोनों के बीच कलह हो सकता है. हालांकि, वृहस्पति का गोचर दांपत्य जीवन के लिए अनुकूल रहेगा.

स्वास्थ्य

मई के महीने में स्वास्थ्य सामान्य रहने की संभावना है, क्योंकि राशि के स्वामी शुक्र शनि के साथ छठे भाव में स्थित हैं. जिन लोगों को रक्त से संबंधित समस्याएं हैं, उन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी. 07 मई के बाद छाती में समस्या उत्पन्न हो सकती है. जिन व्यक्तियों को पहले से ही गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. घर से बाहर निकलते समय धूप से बचने का प्रयास करें.

शुभ नंबर: 7
शुभ कलर: केसरिया

उपाय

  • शुक्रवार को मंदिर में चावल दान करें.
  • सिद्धिकुंजिका का पाठ करें.
  • बजरंग बाण का पाठ करें.

The post तुला राशि वालों को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा, जानें 4 मई से 10 मई का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top