Hot News

तू तो एलन डोनाल्ड बन रहा है, वेंकटेश अय्यर की यॉर्कर देख कोहली का रिएक्शन वायरल

Highlights

Virat Kohli Reaction: आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने में सिर्फ एक दिन का समय बचा है. 28 मार्च को इस सीजन का पहला मैच स्पोर्ट्सा जाएगा. इस मुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रैक्टिस कैंप का एक वीडियो इंटरनेट पर छा गया है. इस वीडियो में विराट कोहली टीम के नए प्लेयर वेंकटेश अय्यर को ‘एलन डोनाल्ड’ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं. आरसीबी की टीम ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है जो अब क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है.

प्रैक्टिस कैंप में वेंकटेश ने की शानदार गेंदबाजी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में वेंकटेश अय्यर नेट्स के अंदर गेंदबाजी का अभ्यास कर रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अय्यर तेजी से रनअप लेते हुए आते हैं और एक सटीक यॉर्कर डालते हैं. उनकी यह गेंद सीधे ऑफ स्टंप पर जाकर लगती है और स्टंप बाहर गिर जाता है. एक ऑलराउंडर के तौर पर उनकी इस तेज और सटीक गेंदबाजी ने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

कोहली का मजेदार रिएक्शन हुआ वायरल

वेंकटेश अय्यर की खतरनाक गेंद को देखकर पास ही मौजूद विराट कोहली अपना रिएक्शन देने से खुद को नहीं रोक पाए. उन्होंने तुरंत हंसते हुए कहा कि वेंकटेश्वर तू तो एलन डोनाल्ड बना हुआ है. विराट कोहली का यह मजेदार रिएक्शन सुनकर वहां का माहौल काफी हल्का हो गया. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलन डोनाल्ड साउथ अफ्रीका के सबसे महान तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं. क्रिकेट की दुनिया में उन्हें उनकी तेज रफ्तार के कारण ‘व्हाइट लाइटनिंग’ भी कहा जाता था.

वेंकटेश अय्यर को आरसीबी ने 7 करोड़ में खरीदा

आईपीएल 2026 की नीलामी में आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर पर भारी दांव लगाते हुए उन्हें 7 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. इससे पहले वेंकटेश लंबे समय तक कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहे थे. केकेआर के लिए स्पोर्ट्सते हुए उन्होंने 62 मैचों में कुल 1468 रन बनाए हैं. हालांकि उनका पिछला सीजन कुछ खास अच्छा नहीं रहा था. पिछले साल उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 142 रन ही बनाए थे. अब आरसीबी को उम्मीद है कि वह बैटिंग के साथ अपनी गेंदबाजी में भी टीम के लिए अहम रोल निभाएंगे.

28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026 का रोमांच

इंडियन प्रीमियर लीग के इस नए सीजन का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जाएगा. आरसीबी की टीम इस साल भी अपना खिताब बचाने के मजबूत इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस ओपनिंग मैच में विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर के प्रदर्शन पर सभी फैंस की नजरें टिकी रहने वाली हैं.

ये भी पढ़ें-

रिटायरमेंट से U टर्न, वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने 2 महीने में वापस लिया संन्यास

कोहली से लेकर भुवनेश्वर तक, IPL में इन खिलाड़ियों ने जीती ऑरेंज-पर्पल कैप, देखें पूरी लिस्ट

PSL 2026: पाकिस्तान की फजीहत, लाइव मैच में गेंद ने बदला रंग, वजह जान चौंक जाएंगे आप

The post तू तो एलन डोनाल्ड बन रहा है, वेंकटेश अय्यर की यॉर्कर देख कोहली का रिएक्शन वायरल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top