Hot News

तेज प्रताप यादव के ‘हनुमान’ को जान का खतरा, लाइव वीडियो में अविनाश ने किए चौंकाने वाले खुलासे  

Tej Pratap Yadav Supporter Avinash Live VIDEO: जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष, समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक ‘लालू के लाल’ तेज प्रताप यादव के ‘हनुमान’ ने उनपर गंभीर आरोप लगाया है. सोशल मीडिया रील से लेकर सड़क पर कैंपेनिंग में तेज प्रताप यादव के साथ अक्सर नजर आने वाले अविनाश उर्फ सौरव ने अब बगावत का रुख अख्तियार कर लिया है. उन्होंने नया विचार के लाइव में कई बड़े खुलासे किए हैं. 

अविनाश ने क्या कहा ? 

जब नया विचार के पत्रकार केशव सुमन सिंह ने अविनाश से पूछा कि इन घटनाओं का जिम्मेदार कौन है तो अविनाश ने कहा कि तेज प्रताप यादव के घर में मुझे बेरहमी से मारा गया. कोई मुझे बचाने भी नहीं आया. जबरदस्ती मेरे फोन का पासवर्ड मुझसे लिया गया. इन सबका जिम्मेदार महुआ का रहने वाला विवेक और तेज प्रताप यादव हैं.  

मुझे जान का खतरा है: अविनाश 

अविनाश ने तेज प्रताप यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो बड़े लोग हैं. मेरे परिवार ने मुझे पैसा दिया तब जाकर मैं उनके साथ घूमता था. उनसे मैंने पैसे  नहीं लिए हैं बल्कि उनसे मेरी जान को खतरा है. इतना ही नहीं जब नया विचार की टीम ने अविनाश को पटना आने को कहा तो उसने जान का खतरा का हवाला देते हुए पटना आने से इंकार कर दिया. 

क्या है पूरा मामला ? 

तेज प्रताप यादव के समर्थक अविनाश ने बीते दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमे वो तेज प्रताप यादव और उनके साथ रहने वाले लोगों पर मारपीट का आरोप लगा रहा था. वीडियो में अविनाश बता रहा था कि उसे मारा गया और उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया गया. 

Also read: तेज प्रताप यादव ने एक और सहयोगी के साथ की मारपीट, कपड़े भी उतरवाए? जानिये क्या है मामला

वीडियो में अविनाश ने क्या कहा ? 

अविनाश ने वीडियो जारी कर कहा था कि तेज प्रताप यादव के आवास पर लगभग 20-25 लोगों ने उनकी मौजूदगी में उन्हे मारा और उनका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. ये सबकुछ तेज प्रताप यादव की मौजूदगी में उनके आवास पर हुआ.

The post तेज प्रताप यादव के ‘हनुमान’ को जान का खतरा, लाइव वीडियो में अविनाश ने किए चौंकाने वाले खुलासे   appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top