Hot News

तेल में लगेगी आग! ईरान के हमले से सुलगी सऊदी-कुवैत और यूएई की रिफाइनरी, बाजार में हाहाकार

Middle East War: ईरान के तेल रिफाइनरी पर इजराइली हमले के बाद तेहरान बौखला गया है. वो खाड़ी देशों के तेल और गैस रिफाइनरी पर ताबड़तोड़ हमले कर रहा है. इसी कड़ी में ईरान ने सऊदी अरब और कतर की रिफाइनरी पर हमला किया. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने गुरुवार को कतर के रास लफान गैस प्लांट पर मिसाइल से हमला किया. ईरान का दावा है कि उसके साउथ पार्स गैस फील्ड पर किए गए हमलों के जवाब में यह कार्रवाई की गई है. तेहरान ने यह भी धमकी दी है कि अगर उसके तेल और गैस फील्ड पर आगे हमला हुआ तो वो दुश्मन के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को पूरी तरह तबाह कर देगा.

सऊदी अरब के रिफाइनरी पर ईरान का हमला

कतर के अलावा ईरान ने सऊदी अरब के रिफाइनरी पर भी ड्रोन से हमला किया है. ईरान के एक ड्रोन ने लाल सागर के किनारे स्थित बंदरगाह शहर यानबू में देश की SAMEREF रिफाइनरी को निशाना बनाया. सऊदी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है लेकिन उसने इस बारे में विस्तार से कुछ जानकारी सामने नहीं आई है. यह हमला कुवैत की दो तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले के बाद हुआ. ईरान की ओर से रातभर किए गए हमलों में कतर और संयुक्त अरब अमीरात के प्राकृतिक गैस स्थलों को भी निशाना बनाया गया जिससे वैश्विक कीमतों में उछाल आया.

ट्रंप ने दी धमकी, कहा- अगर फिर हमला किया तो भुगतेगा ईरान

कतर पर ईरान के मिसाइल हमले से अमेरिका भड़क गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने दोबारा हमला किया, तो अमेरिका करारा जवाब देगा और पूरे इलाके में बड़ी सैन्य कार्रवाई कर सकता है. साथ ही ट्रंप ने यह आश्वासन भी दिया है कि इजराइल अब ईरान के सबसे अहम गैस क्षेत्र साउथ पार्स पर आगे हमला नहीं करेगा. बुधवार रात सोशल मीडिया पर ट्रंप ने कहा कि वह इस स्तर की हिंसा और विनाश को बढ़ने नहीं देना चाहते, क्योंकि इसका असर ईरान के भविष्य पर लंबे समय तक पड़ सकता है. कतर पर ईरान के हमले से वैश्विक ऊर्जा बाजार में हड़कंप मचा हुआ है.

ईरान ने की साउथ पोर्स पर हमले की निंदा

इससे पहले इजराइल ने ईरान के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए ईरान के अपतटीय प्राकृतिक गैस क्षेत्र पर कथित तौर पर हमला किया था. ईरान ने साउथ पार्स पर हुए हमले की कड़ी निंदा की. ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने इन हमलों के ऐसे अनियंत्रित परिणाम होने की चेतावनी दी, जो पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले सकते हैं.

आसमान छू रहे कच्चे तेल की कीमत

मिडिल ईस्ट में तनाव और खाड़ी देशों की तेल रिफाइनरियों पर हमले के बाद कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं. गुरुवार को वैश्विक तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में भारी उछाल आया. ब्रेंट क्रूड की कीमतें 4% से ज्यादा बढ़कर 114 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई. इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती सैन्य कार्रवाई और अब तेहरान की ओर से सऊदी, कतर और यूएई के तेल रिफाइनरी पर हमले ने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इससे ग्लोबल एनर्जी सप्लाई रुकने का खतरा पैदा हो गया है. (इनपुट भाषा)

Also Read: ईरान-इजरायल जंग: ट्रंप ने 100 साल पुराना कानून बदला, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

The post तेल में लगेगी आग! ईरान के हमले से सुलगी सऊदी-कुवैत और यूएई की रिफाइनरी, बाजार में हाहाकार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top