– शिव- पार्वती की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गयी बरारी प्रजापति ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय गुरुबाजार की प्रभारी साधवी स्नेह बहन के नेतृत्व में रविवार को कलश लेकर श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए. शोभा यात्रा में शिवलिंग के साथ शिव-पार्वती एवं राम, सीता, लक्ष्मण की झांकी सजी गाड़ी के साथ बैंड बाजा की भक्तिमय धुन सुनकर लोग घरों से बाहर निकलकर हाथ जोड़ स्वागत में थे. सुबह नौ बजे महादेव की शोभा यात्रा गुरुद्वारा भवानीपुर, रामजानकी मंदिर बारीनगर, गांधी ग्राम, चौधरी, पंजाबी, माडबाड़ी मोहल्ला होकर डाक बंगला चौराहा, शहीद भगत सिंह चौक, स्टेशन बाजार होकर श्रीगांधी स्मृति भवन गुरुबाजार में सतसंग में तब्दील हो गया. साधवी ने प्रवचन में बताया कि लोगों के मन में आज कहीं ना कहीं तनाव है. किसी ना किसी कारण से परेशान है. कटिहार की साधवी सुनीता दीदी, पूर्णिया से आयी साधवीमुकुट दीदी ने प्रवचन में बताया कि इस भाग दौड़ की जिंदगी में हम सभी एक दूसरे से बिछड़ते जा रहे हैं. मन की शांति का होना आज उतना हीं जरूरी है. जितना हम जिंदगी जीने में एक दूसरे की प्रवाह करें. आज जरूरत हैं अपने को जानने की पहचानने की है. मनुष्य का शरीर नश्वर है. जिस नश्वर शरीर को सजाने सवारते हैं सजते हैं. दिव्य आत्मा जब शरीर से मुक्त होती है. तब वह शरीर ही रह जाता है. इस संसार में आत्मा के अन्दर सारा संसार समाहित है. एक दिवसीय आध्यात्मिक समागम में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटी. सनातन से जुड़ी कई बातों को साक्षा किया. श्रद्धालु की श्रद्धा भाव देखते बनती थी. ओम शांति के साथ देर संध्या कार्यक्रम का समापन हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभा, मीरा सहित प्रजापति ब्रम्हाकुमारी की सभी साथी सहयोग में लगे रहे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post त्रिमूर्ति शिव महोत्सव पर निकाली गयी शोभा यात्रा, काफी संख्या में जुटे श्रद्धालु appeared first on Naya Vichar.
