Hot News

त्रिवेणीगंज सीट पर दोनों गठबंधन ने उम्मीदवार के नामों की नहीं है घोषणा

– नामांकन के तीसरे दिन भी नहीं कटा है एक भी एनआर सुपौल बिहार विधानसभा चुनाव के तहत त्रिवेणीगंज सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से अब तक बिहार के प्रमुख दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. जबकि जन सुराज ने प्रदीप राम को त्रिवेणीगंज विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किया है. वहीं नामांकन के तीसरे दिन भी बीत जाने के बाद अब तक वहां से कोई भी उम्मीदवार ने नाजीर रसीद नहीं कटाया है. हालांकि नामांकन को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी है. अनुमंडल कार्यालय में नामांकन को लेकर विभिन्न कोषांग का गठन किया गया है. जहां पदाधिकारी व कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. राजद के खाते में गयी थी यह सीट महागठबंधन में यह सीट किस घटक दल के पाले में जायेगा. इस पर अब तक संशय बना है. हालांकि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में इस सीट से महागठबंधन के प्रमुख घटक दल राजद ने संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार को उम्मीदवार बनाया था. जो काफी कम मतों से पराजित होकर रनर रहे थे. जदयू की वीणा के माथे सजा था जीत का सेहरा बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में त्रिवेणीगंज सुरक्षित विधानसभा सीट जदयू के खाते में गयी थी. जहां जदयू ने पूर्व विधायक विश्वमोहन हिंदुस्तानी की पत्नी वीणा हिंदुस्तानी को जदयू ने उम्मीदवार बनाया था. जिन्होंन जीत हासिल कर एक तीर नीतीश कुमार के तरकस में डाला था. इस बार सीटिंग विधायक होने बावजूद उनके उम्मीदवारी पर संशय बना है. जो जिले में चर्चा का विषय बना है. चर्चा है कि राजग के घटक दल लोजपा रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान ने कोसी के 13 विधानसभा क्षेत्र में दो सीट की मांग की थी. जिसमें एक सुरक्षित व एक सामान्य सीट शामिल था. बताया जा रहा है कि सामान्य सीट के तहत सहरसा जिले के सिमरी बख्तियार सीट लोजपा रा के खाते में गयी है. सोनवर्षा सुरक्षित सीट से जदयू ने अपने सीटिंग विधायक रत्नेश सादा को सिंबल दे दिया है. ऐसे में बचे एक मात्र सुरक्षित सीट त्रिवेणीगंज सीट पर पेंच फंसा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि जदयू, भाजपा, लोपजा रा, हम या भीआईपी, किससे खाते में जाती है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post त्रिवेणीगंज सीट पर दोनों गठबंधन ने उम्मीदवार के नामों की नहीं है घोषणा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top