Hot News

त्वचा की ड्राईनेस हो जाएगी दूर, बस आजमाने होंगे ये कारगर उपाय

Skin Care Tips: ठंड के मौसम में त्वचा का ड्राई होना आम समस्या है. कई बार तो त्वचा के अधिक ड्राई होने की वजह से खून भी निकलने लगता है. ऐसे में जरूरी है कि त्वचा की नमी को बरकरार रखा जाए और इसके लिए स्किन की सही देखभाल करना जरूरी होता है. स्किन की नमी को बनाए रखने के लिए बाहरी प्रोडक्ट नहीं बल्कि घरेलू उपाय को आजमाना सही रहता है. स्किन की ड्राईनेस को दूर करने के घरेलू उपाय हम आपको बताते हैं.

स्किन की ड्राईनेस दूर करने के घरेलू नुस्खे

  • रोजाना नहाने के बाद नारियल तेल से मसाज करें. यह स्किन को गहराई से पोषण देकर नमी बनाए रखता है. यह उपाय बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी के लिए यह असरदार साबित होता है.
  • त्वचा पर ग्लिसरीन और गुलाब जल का मिश्रण लगाने से स्किन सॉफ्ट बनता है. यह मिश्रण त्वचा की नमी को बनाए रखता है. सोते समय आप इस मिश्रण से मसाज कर लें और नहाते समय इसे अच्छे से धो लें.
  • शहद और मलाई का मिश्रण भी स्किन की नमी को बरकरार रखने में काफी मदद करता है. यह स्किन को मॉइस्चराइज करके चमक बढ़ाता है.
  • बादाम का तेल विटामिन E से भरपूर होता है. इस तेल को रात में सोते वक्त या फिर नहाने के बाद लगा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: चेहरे को बेदाग और नेचुरल ग्लो देगा इन चीजों से बना फेस मास्क

अन्य जरूरी टिप्स

  • त्वचा के ड्राइनेस को दूर करने के लिए हाइड्रेशन भी बहुत जरूरी होता है. रोजाना कम से कम 8-10 ग्लास पानी पीने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है.
  • जाड़े के दिनों में रूखी त्वचा पर साबुन या फेसवॉश का इस्तेमाल करने से स्किन और ड्राई हो जाता है. इसलिए ठंड में इन चीजों का इस्तेमाल सीमित करें.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: इंस्टेंट निखार के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, चुटकियों में दूर होगी चेहरे की थकान

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips In Hindi: मसूर दाल से दमक उठेगा चेहरा, बस जान लें लगाने का सही तरीका

The post त्वचा की ड्राईनेस हो जाएगी दूर, बस आजमाने होंगे ये कारगर उपाय appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top