Hot News

थरूर संग बात, मनीष से चर्चा और आनंद के साथ ठहाके… डिनर पर दिखा PM का दोस्ताना अंदाज, देखें वीडियो

PM Modi Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने आवास पर एक खास डिनर मीटिंग में हिंदुस्तान के आउटरीच कार्यक्रम के तहत विदेशों की यात्रा कर लौटे सर्वदलीय डेलिगेशन से मुलाकात की. यह मुलाकात पूरी तरह अनौपचारिक रही, जिसमें पीएम मोदी ने विभिन्न नेताओं से घुलमिल कर बातचीत की. इस डेलिगेशन ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद 33 देशों की यात्रा की थी, जिसका उद्देश्य था पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद को लेकर बेनकाब करना.

पीएम ने विपक्षी सांसदों के साथ दिखे

इस मुलाकात की एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें कांग्रेस सांसद शशि थरूर पीएम मोदी के बगल में बैठे दिखाई दे रहे हैं. वहीं कांग्रेस नेता मनीष तिवारी से पीएम गंभीर चर्चा करते नज़र आ रहे हैं और आनंद शर्मा और सलमान खुर्शीद के साथ मुस्कुराते हुए बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं.

शशि थरूर बोले – ‘यह मुलाकात एक सकारात्मक अनुभव रही’

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि, “यह एक बहुत अच्छी और अनौपचारिक मुलाकात थी. पीएम ने सभी प्रतिनिधिमंडलों को धन्यवाद देने के लिए यह डिनर रखा था. उन्होंने हम सभी के साथ एक घंटे से अधिक समय बिताया और अलग-अलग टेबलों पर जाकर बातचीत की.”थरूर ने यह भी स्पष्ट किया कि इस दौरान किसी ने भी औपचारिक रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की. बातचीत पूरी तरह अनौपचारिक रही.

मनीष तिवारी: “पीएम ने सबकी बातें सुनीं”

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी इस बातचीत को “व्यापक” और “अनौपचारिक” बताया. उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रधानमंत्री ने सभी को ध्यान से सुना.

The post थरूर संग बात, मनीष से चर्चा और आनंद के साथ ठहाके… डिनर पर दिखा PM का दोस्ताना अंदाज, देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top