Hot News

थानों में जनता से बढ़िया व्यवहार करे पुलिस

प्रतिनिधि, खलारी.

खलारी पुलिस अनुमंडल कार्यालय में डीएसपी रामनारायण चौधरी की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण को लेकर थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई. जिसमें डीएसपी ने सभी इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी से बारी-बारी से अपराध व थाना में दर्ज कांडों की जानकारी ली. उन्होंने सभी मामलों का त्वरित कार्य करने को कहा. साथ ही सभी थानों में लंबित कांडों, आर्म्स एक्ट के सभी आरोपी का सत्यापन का कार्य करने, थाना क्षेत्र के फरार व दागियों की गिरफ्तारी की समीक्षा की गयी. डीएसपी ने बताया कि क्षेत्र के उग्रवादी व अपराधी गतिविधि के विरुद्ध दो टीमों का गठन किया गया है. उसके लिए पुलिस को लगातार छापामारी व गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है. सभी थानाें में पुलिस जनता से अच्छा से व्यवहार करें. अपने-अपने थाना क्षेत्र में बच्चों व स्त्रीओं का मामला आने पर त्वरित कार्रवाई करें. दिवा, संध्या व रात्रि गश्त करने, दोपहिया वाहनों सहित अन्य संदिग्ध वाहनों की जांच करने को कहा. उन्होंने क्षेत्र के लोगों से किसी भी तरह के संदिग्ध लोग दिखे तो तुरंत पुलिस को सुचित करने की अपील की. कहा कि अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा. बैठक में इंस्पेक्टर सह खलारी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो, मांडर इंस्पेक्टर जयप्रकाश राणा, मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा, बुढ़मू के थाना प्रभारी नवीन शर्मा, चान्हो के थाना प्रभारी टिंकू रजक, ठाकुरगांव के थाना प्रभारी शुभम कुमार, मांडर सब इंस्पेक्टर रंजीत किशोर उपस्थित थे.

पुलिस अनुमंडल कार्यालय में अपराध नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक

06 खलारी 05, समीक्षा बैठक करते डीएसपी रामनारायण चौधरी.

The post थानों में जनता से बढ़िया व्यवहार करे पुलिस appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top