Hot News

दक्षिण भारत तक फैला था पटना के ठगों का जाल, 21 स्मार्टफोन और दर्जनों ATM कार्ड जब्त, 5 गिरफ्तार

Cyber Fraud: पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराध के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिवपुरी इलाके के बी. राय रेसिडेंसी के फ्लैट नंबर 404 में कुछ अवैध काम चल रहा है. जब पुलिस की टीम ने वहां अचानक छापेमारी की, तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गई. एक साधारण से दिखने वाले फ्लैट को गिरोह ने अपना हाई-टेक कंट्रोल रूम बना रखा था. यहां से देश भर के लोगों को ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर ठगा जा रहा था.

क्या-क्या बरामद हुआ

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में सबूत बरामद किए हैं. जब्त किए गए सामानों में 21 महंगे स्मार्टफोन, 24 एक्टिव सिम कार्ड, कई एटीएम कार्ड, चेक बुक और दो हाई-स्पीड लैपटॉप शामिल हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह दक्षिण हिंदुस्तान के राज्यों को विशेष रूप से निशाना बना रहा था. लुभावने ऑफर्स के जरिए लोगों को ऑनलाइन गेम में फंसाया जाता और फिर चालाकी से उनके बैंक खाते साफ कर दिए जाते थे.

सैलरी पर रखे गए थे हैकर्स

छापेमारी में पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है. ये औरंगाबाद, गया और रोहतास के रहने वाले हैं. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन लड़कों को सैलरी पर रखा गया था. ठगी के काम के लिए इन्हें हर महीने 15000 से 30000 रुपये तक की सैलरी दी जाती थी. गिरफ्तार आरोपियों में शशांक शेखर, मनीष कुमार, सूर्यदीप राज, रिशु कुमार और सचिन कुमार शामिल हैं.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

मास्टरमाइंड की तलाश जारी

सचिवालय एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया कि इस पूरे काले कारोबार का सरगना अंकित कुमार है. वह छापेमारी के दौरान चकमा देकर भागने में सफल रहा, इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस अब इस गिरोह के बैंक खातों की कुंडली खंगाल रही है ताकि ठगी की कुल रकम का अंदाजा लगाया जा सके. पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क के तार कई अन्य राज्यों और बड़े गिरोहों से भी जुड़े हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: रामनवमी से पहले बिहार पुलिस अलर्ट, छुट्टियां रद्द, 45 अतिरिक्त कंपनियां तैनात

पटना से पूर्णिया तक बदलेगा मौसम का मिजाज, 27, 28 और 29 मार्च को इन जिलों में होगी भारी बारिश

The post दक्षिण हिंदुस्तान तक फैला था पटना के ठगों का जाल, 21 स्मार्टफोन और दर्जनों ATM कार्ड जब्त, 5 गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top