Hot News

दलमा से निकला ‘सम्राट’, खूंटी और चांडिल में दिख रहे बाघ के पंजों के निशान

Tiger Samrat Leaves Dalma| दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में कुछ समय पूर्व देखा गया बाघ ‘सम्राट’ अब वहां मौजूद नहीं है. वन विभाग की ओर से की गयी गहन जांच और ट्रैप कैमरे की निगरानी में कई दिनों से उसकी कोई गतिविधि दर्ज नहीं हुई है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि बाघ दलमा में नहीं है. हालांकि, बाघ के पंजों के निशान खूंटी जिले और चांडिल क्षेत्र में देखे गये हैं, जिससे इन इलाकों में दहशत का माहौल है.

बाघ की मौजूदगी को लेकर सतर्कता बरत रहा वन विभाग

वन विभाग इन संभावित क्षेत्रों में बाघ की मौजूदगी को लेकर सतर्कता बरत रहा है और उसकी तलाश जारी है. कुछ क्षेत्रों में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए वहां गेट भी लगाये गये हैं. दलमा के सघन जंगल में सेंदरा अभियान के बाद जब लोकेशन ट्रैकिंग की गयी, तो भी कोई स्पष्ट लोकेशन नहीं मिल सका.

नया विचार की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रैप कैमरों में लंबे समय से नहीं मिलीं ‘सम्राट’ की तस्वीरें

ट्रैप कैमरों में भी बाघ की तस्वीरें लंबे समय से नहीं मिली हैं, जिससे उसकी वर्तमान उपस्थिति पर संदेह गहराया है. डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि ‘फिलहाल दलमा में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो रही है, हालांकि उसका मूवमेंट पहले होता रहा है. अभी वह किस दिशा में गया है, इसका पता नहीं चल पाया है.’

इसे भी पढ़ें

LPG Price Today: 10 मई को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देख लें कीमत

7 मई से लापता युवक की लाश सुवर्णरेखा से बरामद, पांव बंधे थे, गले में चोट के निशान

India Pakistan Conflict: पानागढ़ में एयरफोर्स ने पंचायत सदस्यों के साथ बीडीओ ऑफिस में की अहम बैठक

Crime News Ranchi: रांची में सामूहिक बलात्कार, 3 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

The post दलमा से निकला ‘सम्राट’, खूंटी और चांडिल में दिख रहे बाघ के पंजों के निशान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top