Hot News

दलित महिला ने युवक पर लगाया मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप

अनुसूचित जाति-जनजाति थाना की पुलिस ने की जांच-पड़ताल

कटोरिया. कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित डोमासी मुहल्ला निवासी एक दलित स्त्री ने युवक के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने अनुसूचित जाति-जनजाति थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की व कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इधर अनुसूचित जाति-जनजाति थाना बांका के थानाध्यक्ष दिलीप राम व अवर निरीक्षक त्रिभुवन शर्मा ने रविवार को कटोरिया पहुंचकर जांच-पड़ताल के क्रम में आवेदिका स्त्री के अलावा अगल-बगल के लोगों से पूछताछ की. पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि गत 27 जनवरी 2026 को वह अपना खतियानी जमीन देखने गयी थी. उक्त जमीन के बगल में एनएच-333 ए का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य में अवैध रूप से आसपास के जमीन से जेसीबी से मिट्टी काटकर गड्ढा बना दिया जाता है. मिट्टी एनएच के निर्माण में उपयोग होता है, खेत का स्वरूप बिगड़ जाता है. मिट्टी खुदाई का विरोध करने पर जेसीबी चालक की सूचना पर पहुंचे डोमनागढ़ा निवासी अजीत सिंह द्वारा गाली-गलौज, मारपीट व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है. इधर अनुसूचित जाति-जनजाति थानाध्यक्ष दिलीप राम ने कहा कि मामले की गंभीरतापूर्वक जांच-पड़ताल की जा रही है. इधर डोमनागढ़ा निवासी अजीत सिंह ने पूछने पर बताया कि इस तरह की घटना की ना तो कोई जानकारी है, वे उक्त स्त्री को पहचानते तक नहीं हैं.

The post दलित स्त्री ने युवक पर लगाया मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top