Hot News

दवा व्यवसायी से छह लाख की लूट

हाजीपुर. नगर थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड के समीप शुक्रवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक दवा व्यवसायी से पिस्टल के बल पर छह लाख रुपये नगद, एक सोने का चेन और लैपटॉप लूट कर फरार हो गये. घटना के बाद दवा व्यवसायी ने इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस को दी. दवा व्यवसायी से लूट की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी. बदमाशों ने घटना को जब अंजाम दिया जब दवा व्यवसायी अपनी दुकान बंद कर अपने घर बाइक से लौट रहा था. इस संबंध में नगर थाना क्षेत्र के सीढ़ी घाट निवासी मनीष कुमार ने नगर थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. दिये गये आवेदन में मनीष कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित अपनी दवा दुकान लगभग 9:30 के आसपास बंद कर लैपटॉप बैग में छह लाख नकद रखकर अपने ड्राइवर शिवपूजन कुमार उर्फ बिट्ट के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था. इस दौरान थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड के समीप बाइक सवार तीन बदमाश दवा व्यवसायी की बाइक ओवरटेक कर रोक दिया, जब तक दवा व्यवसायी कुछ समझ पाता एक बदमाश ने उस पर पिस्टल तान दिया और दवा व्यवसायी से पिट्ठू बैग और गले से सोने का चेन लूट लिया. इसके साथ भी दवा व्यवसायी की बाइक की चाभी भी छीन कर फरार हो गये. छानबीन में जुटी पुलिस नगर थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड के समीप दवा व्यवसायी से लूट की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने दवा व्यवसायी से घटना की जानकारी लेने के बाद मामले की छानबीन में जुट गयी. छानबीन के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला गया, हालांकि घटना के एक दिन बाद भी पुलिस को अभी तक कुछ भी सुराग नहीं मिल सका है. क्या कहते है पदाधिकारी थाना क्षेत्र के एसडीओ रोड के समीप एक दवा व्यवसायी से लूट की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. छानबीन के दौरान कुछ अहम सुराग मिले ही, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है, जल्द ही घटना में शामिल सभी अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा. – सिकंदर कुमार, थानाध्यक्ष, नगर थाना.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post दवा व्यवसायी से छह लाख की लूट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top