Hot News

दहेज लेना व देना, दोनों कानूनन अपराध : बेबी सिन्हा

अनगड़ा.

प्रखंड के चतरा गांव में गुरुवार को डालसा की ओर से डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान झालसा के निर्देशानुसार और डालसा सचिव राकेश रौशन की देखरेख में चला. इस दौरान पीएलवी बेबी सिन्हा ने ग्रामीणों को जेजे एक्ट, पॉक्सो एक्ट और प्रोजेक्ट तृप्ति की जानकारी दी. उन्होंने नशा उन्मूलन और बाल विवाह रोकथाम पर जोर दिया. कहा कि नशा स्वास्थ्य और धन दोनों के लिए हानिकारक है. वहीं मीना श्रीवास्तव ने दहेज प्रथा कानून-1961 पर चर्चा की. कहा कि दहेज लेना और देना दोनों कानूनन अपराध है. पीएलवी सुनीता कुमारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में पीड़ित डालसा के माध्यम से मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं और स्त्रीओं को नि:शुल्क वकील की सुविधा भी मिलती है. मालती कुमारी ने एमएसीटी एक्ट की जानकारी दी. पीएलवी टीम ने बताया कि 14 मार्च को रांची व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा. इसमें आपराधिक, दीवानी, पारिवारिक, चेक बाउंस, बिजली, वन और ट्रैफिक चालान समेत कई मामलों का आपसी सुलह से निस्तारण कराया जायेगा.

The post दहेज लेना व देना, दोनों कानूनन अपराध : बेबी सिन्हा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top