Hot News

दानापुर मंडल की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में समस्तीपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम ने किया शानदार प्रदर्शन 

नया विचार समस्तीपुर – दानापुर मंडल की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में दानापुर में एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में समस्तीपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम के कलाकारों ने भी हिस्सा लिया और अपने अद्वितीय प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के दौरान, समस्तीपुर मंडल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत ओडीशी नृत्य को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को प्राप्त करने पर समस्तीपुर मंडल के कलाकारों ने अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि यह पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

इस अवसर पर मरेप्र, समस्तीपुर विनय श्रीवास्तव ने विजेता टीम को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। मरेप्र ने कहा कि समस्तीपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम की यह उपलब्धि प्रशंसनीय है और हम उनकी भविष्य की उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हैं। उल्लेखनीय है कि इस समारोह का आयोजन दानापुर मंडल की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में किया गया था। इस अवसर पर दानापुर मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया और समस्तीपुर मंडल की सांस्कृतिक टीम की उपलब्धि की प्रशंसा की।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top