Hot News

दान-दहेज के साथ हुआ निकाह, 10 माह बाद तलाक, प्राथमिकी दर्ज

रफीगंज. दान-दहेज के साथ निकाह हुई. लाखों रुपये खर्च हुए, लेकिन शादी एक वर्ष भी नहीं चली. महज 10 माह बाद निकाह तलाक पर पहुंच गया. मामला रफीगंज थाना क्षेत्र के रजा नगर रोड चरकावां महमूद नोनिया टील्हा वार्ड 13 से संबंधित है. इस मुहल्ले की निवासी अख्तर हुसैन की पुत्री नूर अफशां ने प्रताड़ना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर वार्ड 16 निवासी पति सोहराब आलम, ससुर खुर्शीद आलम, देवर आसिफ आलम, अदनान अली सहित अन्य लोगों को नामजद आरोपित बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि आठ मई 2024 को सोहराब आलम से उसकी निकाह हुई थी. निकाह के बाद अपने ससुराल गयी तो उक्त सभी आरोपित कपड़े की दुकान खोलने के लिए माता-पिता से पांच लाख रुपये मांगने का दबाव बनाने लगे. असमर्थता जाहिर की तो उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की गयी. यह सिलसिला महीनों तक चलता रहा. इसके बाद वह रजानगर स्थित अपने मायके आ गयी. सात मार्च 2025 को उसका पति उसके मायके रजानगर पहुंचा और तलाक देकर चला गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post दान-दहेज के साथ हुआ निकाह, 10 माह बाद तलाक, प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top