Hot News

दिन के उजाले में चोर चोरी कर ले जा रहा था समान, वीडियो बनाने की भनक मिलते हुए समान फेंक हुआ फरार

मुंगेर हेमजापुर थाना क्षेत्र के बाहाचौकी में गुरुवार को दिन के उजाले में चोरों ने शत्रुघ्न प्रसाद सिंह के बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. हालांकि चोर जब समान चोरी कर बोरी में बंद कर जा रहा था, तो उसे भनक मिली कि पड़ोसी ने वीडियो बना लिया है. जिसके कारण चोर चोरी के समान बोरी फेंक कर भाग गया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि बाहाचौकी निवासी शत्रुघ्न प्रसाद सिंह पिछले कई वर्षों से बाहर रह रहे हैं. चोरों ने गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे उनके घर का दरवाजा तोड़ कर उसके घर में प्रवेश किया. चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरा, केबल, इनवर्टर, पीतल का जग एवं खाने का बर्तन, कपड़ा तथा दीवार में लगे बिजली का सामान चोरी कर ली. जिसका वीडियो किसी पड़ोसी ने बना लिया. वीडियो बनाने की भनक लगते ही चोर सामान छोड़कर भाग गया. ग्रामीणों ने बताया कि इस सुने घर में चोरों ने तीन बार रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. सूचना पर पहुंची हेमजापुर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर वापस चला गया. इधर इस चोरी की घटना का वीडियो भी सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ग्रामीण एवं मकान मालिक ने बताया कि थाना में आवेदन देने से क्या फायदा होगा. पूर्व में चोरी की घटना को लेकर आवेदन दिया था, अब तक एक भी चोर को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है. हेमजापुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि अब तक किसी ने इसे लेकर आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post दिन के उजाले में चोर चोरी कर ले जा रहा था समान, वीडियो बनाने की भनक मिलते हुए समान फेंक हुआ फरार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top