GRAP-3: दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद गुरुवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तीसरे चरण (GRAP-3) के तहत लागू पाबंदियां हटा दी गई हैं. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने एक आदेश में कहा कि गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई (AQI) 332 हो गया, जिसके बाद पाबंदियों में ढील दी जा रही है. आयोग ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में एक्यूआई के मध्यम से खराब श्रेणी में रहने की संभावना है. GRAP-3 हटने के बाद निर्माण कार्यों, औद्योगिक गतिविधियों और वाहनों से जुड़ी कुछ सख्त पाबंदियों में राहत मिलने की संभावना है.
The post दिल्ली-एनसीआर में हटाया गया GRAP-3, क्या पाबंदियों में मिलेगी राहत? appeared first on Naya Vichar.

